
आशु कुमार दास
आशु कुमार दास एक अनुभवी हेल्थ कंटेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्हें हेल्थ कंटेंट राइटर के तौर पर काम करते हुए 6 ... Read More
Written By: Ashu Kumar Das | Published : April 21, 2026 1:08 PM IST
Medically Verified By: Dr. Dhanwanti
गर्मियों में अंजीर खा सकते हैं लेकिन सावधानी के साथ।
क्या गर्मियों में अंजीर खा सकते हैं? अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो इसका सीधा सा जवाब है- हां। गर्मियों में आप अंजीर खा सकते हैं। दिल्ली के द्वारका स्थित मैक्योर हॉस्पिटल की डॉ. धनवंती का कहना है कि गर्मियों में अंजीर खाना न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि सेहत के लिए कई मायनों में फायदेमंद भी माना जाता है। अंजीर एक पौष्टिक फल है जिसमें फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। गर्मियों में अंजीर खाने से न सिर्फ शरीर की सुस्ती खत्म होती है, बल्कि आलस की समस्या भी धीरे- धीरे कम होने लगती हैं।

अंजीर में विटामिन बी12 पाया जाता है।
गर्मियों में ताजे अंजीर की बजाय सूखे अंजीर खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। गर्मियों में अंजीर खाने से पहले उसे रातभर 1 गिलास पानी में भिगोकर रखें और सुबह उसे खाली पेट खाएं। सूखे अंजीर में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं या डायबिटीज जैसी समस्या है, तो इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करें। आमतौर पर दिन में 1-2 अंजीर पर्याप्त होते हैं। इससे ज्यादा मात्रा में अंजीर बिल्कुल न खाएं।
डॉ. धनवंती बताती हैं कि हर चीज की तरह अंजीर का सेवन भी संतुलन के साथ करना जरूरी है। गर्मियों के मौसम में अधिक मात्रा में अंजीर खाने से पेट में गैस, ब्लोटिंग या शुगर लेवल बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जिन लोगों को एलर्जी या पाचन संबंधी दिक्कतें हैं, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करना चाहिए।
पबमेड सेंट्रल की वेबसाइट पर छपी रिसर्च बतातीहै कि अंजीर को सुबह खाली पेट ही खाना चाहिए। अंजीर को पेट में गैस/ब्लोटिंग, किडनी स्टोन, या डायबिटीज होने पर खनाने से बचना चाहिए।
एक दिन में 2 से 3 सूखे अंजीर भिगोकर खाना पर्याप्त है। अंजीर को खाने से पहले इसे रातभर एक गिलास पानी में भिगोकर रखना जरूरी होता है। अंजीर खाने का पूरा फायदा आपके शरीर को मिले, इसके लिए सुबह खाली पेट इसे खाना उत्तम होता है। भिगोए हुए अंजीरों को चबाकर खाएं और बचा हुआ पानी भी पी सकते हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.