Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में मोटपा, हाई ब्लड प्रेशर जैसी इन 5 समस्याओं से राहत दिलाए गुड़ और अदरक, ऐसे करें सेवन 

Ginger and Jaggery Benefits : सर्दियों में होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए गुड़ और अदरक का सेवन करें। यह आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं सर्दी में गुड़ और अदरक खाने के क्या हैं लाभ? 

सर्दियों में मोटपा, हाई ब्लड प्रेशर जैसी इन 5 समस्याओं से राहत दिलाए गुड़ और अदरक, ऐसे करें सेवन 

Written by Kishori Mishra |Published : January 3, 2023 2:07 PM IST

Ginger and Jaggery : गुड़ और अदरक के फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। सर्दियों में अक्सर हमें बड़े-बुजुर्ग अदरक और गुड़ खाने के लिए देते हैं। लेकिन क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? अगर नहीं, तो परेशान न हों। दरअसल, सर्दियों में गुड़ और अदरक का एक साथ सेवन करने से आपके शरीर को गर्माहट मिलती है। साथ ही यह शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर कर सकता है। पुराने समय से ही गुड़ और अदरक का यह नुस्खा आजमाया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। खासतौर पर सर्दियों में गुड़ और अदरक का मिश्रण खाने से आपकी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही यह सर्दी-जुकाम, मोटापा, सूजन जैसी परेशानियों से भी राहत दिला सकता है। आइए जानते हैं सर्दियों में गुड़ और अदरक का एक साथ सेवन करने से होने वाले फायदे क्या हैं?

गुड़ और अदरक के फायदे

सर्दियों में गुड़ और अदरक का सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

मोटापा करे कम

सर्दियों में अधिकतर लोगों को मोटापा बढ़ने की परेशानी होती है। ऐसे में गुड़ और अदरक आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। गुड़ और अदरक के सेवन से आपके शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम हो सकती है। इसके लिए रोजाना अदरक की चाय में चीनी के बजाय गुड़ मिक्स करके पिएं। इससे आपकी चर्बी काफी जल्द कम हो सकती है। 

Also Read

More News

ब्लड प्रेशर से राहत

सर्दियों में हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में गुड़ और अदरक का यह नुस्खा आपके लिए असरदार हो सकता है। दरअसल, गुड़ और अदरक का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर तरीके से होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में प्रभावी है।

आलस भगाएं

सर्दियों में आलस काफी ज्यादा आता है। ऐसे में आलस को कम करने के लिए आप गुड़ और अदरक का सेवन करें। गुड़ और अदरक का सेवन करने से सुस्ती दूर भागेगी। इसके लिए सुबह 1 चम्मच गुड़ के साथ अदरक और त्रिफला का चूर्ण मिक्स करके खाएं। इससे आलस दूर भागेगा। साथ ही आपके शरीर को अंदरुनी रूप से एनर्जी मिलेेगी। 

स्किन की समस्याओं से छुटकारा

अदरक और गुड़ का एक साथ सेवन करने से स्किन से जुड़ी परेशानियां भी दूर हो सकती हैं। दरअसल, गुड़ और अदरक का मिश्रण शरीर में पित्त दोष को दूर करता है, जिससे स्किन पर चमक आती है। स्किन की समस्याओं को दूर करने के लिए आप रोजाना 1 इंच अदरक के टुकड़े को गर्म करके गुड़ के साथ इसका सेवन करें। 

खांसी-जुकाम से छुटकारा

सर्दियों में खांसी-जुकाम की परेशानी काफी ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे में गुड़ और अदरक का सेवन आपके लिए हेल्दी है। खांसी की परेशानी में गुड़ और अदरक का सेवन करने के लिए गुड़ और अदरक को बराबर मात्रा में लें। अब इस मिश्रण को अच्छे से गर्म करके खाएं। करीब 1 माह तक इसका सेवन करें। इससे सर्दी-जुकाम की परेशानी नहीं होगी। 

गुड़ और अदरक का कैसे करें सेवन?

गुड़ और अदरक का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। कई लोग गुड़ और अदरक का पाक बनाकर इसका सेवन करते हैं। वहीं आप इसे अदरक की चाय में गुड़ को मिक्स करके भी इसका सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप अदरक के टुकड़े को गर्म करके इसे गुड़ के साथ खाएं। इससे सर्दियों की समस्याएं दूर रहेंगी। 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

सर्दियों में होने वाली परेशानी को दूर करने के लिए आप गुड़ और अदरक का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, अगर आपकी परेशानी किसी कारण से बढ़ रही है तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।