Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या यूरिक एसिड में कच्चा लहसुन खाना है सही? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय

Is Garlic Bad for High Uric Acid :  शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए क्या आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं? आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-

क्या यूरिक एसिड में कच्चा लहसुन खाना है सही? जानिए क्या है एक्सपर्ट की राय
Garlic for uric acid

Written by Mishra Kishori |Published : January 16, 2025 5:30 PM IST

Can we Eat Garlic in Uric Acid : गाउट एक ऐसी स्थिति है, जिसमें शरीर में यूरिक एसिड के क्रिस्टल जोड़ों में जमा होने लगते हैं। बता दें कि यूरिक एसिड एक ऐसा पदार्थ है, जो तब बनता है जब हमारा शरीर प्यूरीन को तोड़ता है। ब्लड के जरिए यूरिक एसिड किडनी तक पहुंचता है, जिसे किडनी शरीर से बाहर निकाल फेंकता है। किसी कारण से किडनी अगर यूरिक एसिड को बाहर नहीं कर पाती है, तो इस स्थिति में शरीर में अतिरिक्त मात्रा में यूरिक एसिड जमा होने लगता है। इससे गाउट के साथ-साथ कई अन्य तरह की परेशानियां होने का खतरा रहता है।

अगर आप हाई यूरिक एसिड के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो अपने खानपान पर ध्यान दें। मुख्य रूप से ऐसे आहार का सेवन करें, जिससे यूरिक एसिड के स्तर को कम किया जा सके। हम में से कई लोगों के मन में यूरिक एसिड के दौरान खानपान को लेकर की तरह के सवाल रहते हैं, जिसमें यूरिक एसिड में कच्चा लहसुन खा सकते हैं या नहीं, इसे लेकर होता है। अगर आपके मन में भी यह सवाल है, तो इस लेख में हम आपके इस सवाल के जबाव देंगे। आइए जानते हैं यूरिक एसिड में कच्चा लहसुन खाना सही है या नहीं?

क्या यूरिक एसिड में कच्चा लहसुन खा सकते हैं?

डायटीशियन कामिनी सिंहा का कहना है कि आप यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए लहसुन का सेवन कर सकते हैं। यह गठिया के इलाज के लिए काफी फायदेमंद जड़ी-बूटी मानी जाती है। यह न सिर्फ आपके शरीर से यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है, बल्कि इससे शरीर में होने वाली सूजन को भी कम करने में मदद मिल सकती है।

Also Read

More News

दरअसल, लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक होता है, जो शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है। इसके अलावा लहसुन में सूजनरोधी गुण होते हैं, जिससे जोड़ों के दर्द और सूजन से आराम मिल सकता है। इतना ही नहीं, लहसुन में मौजूद सल्फर यौगिक ब्लड सर्कुलेशन में सुधार लाया जा सकता है। इसके अलावा लहसुन में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम कर सकते हैं।

यूरिक एसिड में किस तरह करें लहसुन का सेवन?

सुबह गर्म पानी क साथ चबाएं

अगर आप यूरिक एसिड के स्तर को कम करना चाहते हैं, तो लहसुन का सेवन सुबह गर्म पानी के साथ चबाएं। इसके लिए 2 से 3 लहसुन की कलियां लें। इसे मुंह में रखें और 1 गिलास गुनगुने पानी के साथ इसका सेवन करें। इससे काफी लाभ हो सकते हैं।

लहसुन और लौंग का करें सेवन

लहसुन और लौंग का सेवन काफी हेल्दी हो सकता है। इसके लिए लहसुन और लौंग की दो-दो कलियां लेकर पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद इस मिश्रण का सेवन करें। इससे आपकी परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।