Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या सिर्फ फल खाकर वजन कम करने का तरीका सही है?

अगर आप भी फ्रूट डायट अपनाकर अपना वजन कम करना चाहते हैं तो पहले इस आर्टिकल को पढ़ें!

क्या सिर्फ फल खाकर वजन कम करने का तरीका सही है?

Written by Editorial Team |Updated : June 30, 2017 1:50 PM IST

वजन कम करने के लिए हर रोज कुछ न कुछ नए तरीके ईजाद किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ लोगों का यह भी मानना है कि अगर बहुत कम दिनों में तेजी से वजन कम करना हो तो सिर्फ फ्रूट डायट पर रहकर ऐसा किया जा सकता है। उनका मानना है कि फल पूरी तरह से नैचुरल होते हैं जिस वजह से इनके सेवन से कोई नुकसान भी नहीं होगा और फैट की मात्रा कम होने के कारण वजन भी कम होने लगेगा।

वजन कम करने के इस नये तरीके के पीछे कुछ धार्मिक तर्क भी हैं जैसे कि कुछ क्रिस्चियन समुदाय के लोग ऐसा मानते हैं कि शुरुवात से ही प्राक्रतिक रूप से इंसान फल ही खाते आये हैं। उनके धार्मिक ग्रंथो के अनुसार जब एडम और इव धरती पर आये थे तो वे अपनी डायट में सिर्फ फल ही खाकर जिन्दा थे। इस वजह से भी कुछ लोग सिर्फ फलों के सेवन को ही अच्छे स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी मानते हैं।

वास्तव में देखा जाए तो फलों में पोषक तत्वों और विटामिन की अधिक मात्रा तो होती ही है। इनमे मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट आपको कई तरह की बीमारियों से दूर रखते हैं और पाचन को सही रखते हैं। लेकिन फिर भी यह सवाल उठता है कि क्या सिर्फ फलों को खाना या ज़रूरत से ज्यादा फलों का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है? क्या फलों के अधिक सेवन से कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं होते हैं?

Also Read

More News

इसे आप ऐसे समझें कि एप्पल के फाउंडर स्टीव जॉब्स भी फ्रूट डायट के बहुत दीवाने थे और कई बार उन्होंने इस डायट चार्ट को फॉलो किया है। उनकी दीवानगी को आप ऐसे भी समझ सकते हैं कि जब उन्होंने कंपनी बनाई तो उसका नाम भी एक फल (Apple) के नाम पर रखा। लेकिन जब उनकी मौत पैन्क्रीऐटिक कैंसर से हुई तो लोग इसी फ्रूट डायट को ही कैंसर का मुख्य कारण मानने लगे। कुछ सालों बाद जब उन पर बायोपिक फिल्म बनना शुरू हुई तो अभिनेता एस्टन कचर, स्टीव जॉब्स के उस रोल को निभाने के लिए खुद भी फ्रूट डायट अपनाने लगे। एक महीने के अंदर ही उनमें भी पैन्क्रीऐटिक कैंसर के लक्षण नज़र आने लगे। इसे आप मात्र संयोग न समझें।

फलों में मौजूद फ्रक्टोज की मात्रा अगर बढ़ जाए तो यह टॉक्सिक की तरह काम करने लगता है। फ्रूक्टोज के ज़रूरत से ज्यादा सेवन से पैंक्रियास, कोलोन और लीवर में ट्यूमर बढ़ने लगता है जिससे कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। फ्रूक्टोज के अधिक सेवन से मोटापे से जुड़ी समस्याओं के लक्षण भी देखने को मिलते हैं। इसलिए आप सिर्फ फलों पर निर्भर ना रहें बल्कि अच्छी डायट के साथ फलों का सेवन करें वो ज्यादा फायदेमंद होता है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत: Shutterstock

About the Author

... Read More