हेल्दी खाना खाने के चक्कर में ना करें ये 3 ग़लतियां।

अगर आप भी इन आदतों के शिकार हैं तो आपके लिए हेल्दी इटिंग फायदेमंद से ज़्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : November 14, 2018 5:35 PM IST

हेल्दी इटिंग आज ज़रूरत है और बहुत से लोग इसे एक ट्रेंड या फैशन में भी तब्दील कर चुके हैं। वह खुद हेल्दी खाना खाते हैं और अपने परिवार-दोस्तों और जान-पहचान के लोगों की भी इससे जुड़ी मदद करते हैं। अच्छे खान-पान की मदद से हम ज़्यादा समय तक हेल्दी रह सकते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं हेल्दी खाना खाने की आदत एक सनक में भी तब्दील हो सकती है। इसके अलावा इसे मानसिक गड़बड़ी के रुप में भी देखा जाते है जिसे मेडिकल भाषा में ऑर्थोरेक्सिया कहा जाता है। हम आपको डराना नहीं चाहते हैं लेकिन हेल्दी खाने से जुड़ी आपकी आदतों पर थोड़ा-सा ध्यान दें। क्योंकि अगर आप भी इन आदतों के शिकार हैं तो आपके लिए हेल्दी इटिंग फायदेमंद से ज़्यादा नुकसानदायक साबित हो सकती है।

  1. ना खाएं ज़ीरों कार्ब्स डायट- जी हां, वेट लॉस और ब्लड शुगर कंट्रोल के लिए भोजन में कार्ब्स की मात्रा पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन साथ ही आपको इस बात को भी समझना होगा कि कार्ब्स से आपको शक्ति मिलती है और इससे आपका पेट भी भरता है। इसके अलावा कार्ब्स के ज़रिए आपको कुछ महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।
  2. नो-फैट डायट नहीं है हेल्दी- तेल, मक्खन और दूसरे प्रकार के फैट्स में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है और इसीलिए लोग हेल्दी रहने के लिए बिल्कुल उबली हुई चीज़ें खाना शुरु कर देते हैं या भोजन में से पूरी तरह फैट हटा देते हैं। इससे  उन्हें किसी विशेष तत्व की कमी या उससे जुड़ी बीमारियां हो जाती है। यही नहीं इन आदतों का असर व्यक्ति के मानसिक स्वास्थ्य पर भी पड़ता है।
  3. वेट चेक नहीं करना- हेल्दी खाना खाने वाले या ज़ीरो-कार्ब्स औऱ वीगन डायट खाने वाले लोगों को यूं तो वेट लॉस की चिंता बहुत नहीं सताती लेकिन ऐसे लोगों को भी अपना वजन नियमित चेक करना चाहिए जिससे हेल्दी वेट मेंटेन करने में मदद होगी।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source