
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 31, 2023 5:05 PM IST
Eggs and cardiovascular health: प्रोटीन के लिए जिन हेल्दी फूड सोर्सेस को लोग पसंद करते हैं उनमें अंडा एक पॉप्युलरऑप्शन है। लोग प्रोटीन के लिए उबले अंडे या ऑमलेट खाना पसंद करते हैं। वहीं, बड़ों से लेकर बच्चों को भी अंडे खाना पसंद आता है। लेकिन, अंडों में प्रोटीन के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल भी अधिक मात्रा में होता है और इसी वजह से लोगों को अक्सर इस बात को लेकर डर लगा रहता है कि कहीं अंड़े खाने से उनकी हार्ट हेल्थ पर इसका बुरा असर तो नहीं पड़ेगा।
गौरतलब है कि दुनियाभर में अंडा लोगों की डेली डाइट का हिस्सा है वहीं, बीते कुछ वर्षों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक के मामलों में बढ़ोतरी के कारण अंडों के सेवन और उसके नुकसान के बारे में यह चर्चा लगातार तेज हो रही है। (Eggs and cardiovascular health in Hindi)
इसी बीच कुछ स्टडीज में भी इस बारे में बात की गयी है कि अंड़ों के सेवन और हार्ट हेल्थ के बीच सीधा संबंध है। कुछ स्टडीज के अनुसार, सीमित मात्रा में अंडों का सेवन करने से हार्ट डिजिजेज का रिस्क कुछ हद तक कम हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अंडों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर अन्य कई फूड्स की तुलना में काफी कम होता है, जबकि, ट्रांस फैट्स और सैचुरेटेड फैट्स (saturated fats) वाले फूड्स में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है।
वही, हेल्थलाइन की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंडों का सेवन करने से हार्ट स्ट्रोक (heart stroke) और आंखों की गम्भीर बीमारी मैक्यूलर डीजेनेरेशन(macular degeneration) का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है। बता दें कि मैक्यूलर डीजेनेरेशन की वजह से आंखों की रोशनी खत्म होने का भी खतरा बढ़ सकता है।
एनएचएस (NHS) की स्टडी के अनुसार, हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल के कारण दिल से जुड़ी हुई धमनियों या आर्टरीज (arteries) की अंदरूनी दीवारों पर कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। इससे आर्टरीज सिकुड़ने लगती हैं और इस तरह ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है और सही मात्रा में ब्लड सप्लाई ना होने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का रिस्क बढ़ सकता है।
वहीं, ब्रिटिश हार्ट फाउंडेशन (British Heart Foundation) के अनुसार, हाई कोलेस्ट्रॉलके कारण कोरोनरी हार्ट डिजिज, पेरीफेरल आर्टेरियल डिजिज (peripheral arterial disease) और मिनी स्ट्रोक (mini stroke) जैसी स्थितियों का भी खतरा बढ़ सकता है।
न्यूट्रिएंट्स जर्नल (Nutrients journal) में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर के अनुसार सप्ताह में एक से तीन अंडे खाने से हार्ट हेल्थ को कम नुकसान होताहै। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए ये डाइट टिप्स भी फॉलो कर सकते हैं-