Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Curd in Cold and Cough : सर्दी की सुबह और नाश्ते में आलू के परांठे के साथ दही का मजा अपने आप में भूख को शांत करने का एक अद्भुत तरीका है। दही बहुत हेल्दी होता है और इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आपके पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं। बहुत से लोग रोजाना दही का सेवन करते हैं और कुछ लोग कभी-कभार दही का सेवन करते हैं। हालांकि सर्द दिनों में दही का सेवन कम हो जाता है और ऐसा माना जाता है कि दही के सेवन से आपको सर्दी या फिर जुकाम हो सकता है। लेकिन जो लोग दही खाते हैं उन्हें इस बात की बिल्कुल परवाह नहीं होती कि दही का सेवन कब करना है या फिर कब नहीं। हालांकि एक सवाल, जो हर शख्स के दिमाग में रहता है वो ये कि क्या बहती नाक और गले में खराश के दौरान भी दही का सेवन किया जा सकता है? अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आइए आपको बताते हैं इसका सही जवाब।
क्या आप भी सर्दी या फिर खांसी होने पर दही खाने के बारे में सोचते हैं? अगर बीमार पड़ने पर भी आपका मन दही खाने का करता है तो एक बार इसके पीछे की सच्चाई जरूर जान लीजिए कि आखिर खांसी-जुकाममें दही खाया जा सकता है या फिर नहीं।
एक्सपर्ट बताते हैं कि दही का सेवन ग्रंथियों से रिसाव को बढ़ाने का काम करता है, जिसकी वजह से बलगम ज्यादा बनता है, जो कि आपके पूरे शरीर के स्वास्थ्य को प्रभावित करने का काम करता है। दरअसल दही की तासीर ठंडी होती है और ये प्रकृति में कफ पैदा करने वाला माना जाता है, जिसकी वजह से ज्यादा मात्रा में बलगम बनता है और आप सांस संबंधी इंफेक्शन जैसे अस्थमा, सर्दी और खांसी का शिकार हो सकते हैं। इसलिए ठंड के दिनों में दही का सेवन न करने की सलाह दी जाती है वो भी रात के वक्त।
सर्दी के दिनों में अगर आपको खांसी या जुकाम होता है तो आपको दूध और दूध से बने उत्पादों का सेवन करने से बचना चाहिए, जो कि बलगम पैदा करने वाले गुणों से संपन्न होते हैं। दूध की वजह से बलगम बनता है और अगर आपको पहले से जुकाम है तो ये आपके बलगम को और गाढ़ा बनाने का काम करता है। इसकी वजह से आपको गले में खिचखिच और दूसरी परेशानियां हो सकती हैं।
दही कई गुणों का भंडार है और इसमें मौजूद गुण सर्दी से आराम दिलाने का काम करते हैं। नेशनल डेयरी काउंसिल के न्यूट्रिशन रिसर्च एक्सपर्ट मिकी रूबीन का कहना है कि दही में मौजूद प्रोबायोटिक और जिंक आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट बनाने का काम करते हैं। एक रिसर्च में ये सामने आया था कि जिंक सर्दी यानि जुकाम के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है लेकिन आपको जिंक की मात्रा का ध्यान रखने की जरूरत है। आप 75 मिलीग्राम जिंक का सेवन कर सकते हैं ,जिसकी मतलब है एक कटोरी दही।
आयुर्वेद की मानें तो हर फूड का सीमित मात्रा में सेवन आपके लिए अच्छा होता है। ठीक इसी तरह दही भी आप खा सकते हैं लेकिन बहुत ज्यादा ठंड दही न खाएं। आपको ठंड के दिनों में ज्यादा ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि आपके शरीर को उस फूड के तापमान को अपने हिसाब से लाने के लिए दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है।