... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: akhilesh dwivedi | Published : November 12, 2018 6:07 PM IST
चाय के साथ बिस्किट खाना चाहिए या नहीं ? ©Shutterstock
क्या आप भी चाय या कॉफी के साथ बिस्किट खाते हैं ? क्या आप जानते हैं चाय या कॉफी के साथ बिस्किट खाना चाहिए या नहीं खाना चाहिए ? बदलते पर्यावरण और प्रदूषण लेवल में वृद्धि ने खान-पान में सावधानी रखने के महत्व को बढ़ा दिया है। एक्सपर्ट्स के अनुसार चीनी के दो तरह के उपयोग को एक साथ सेवन करना नुकसानदायक होता है। चाय या कॉफी की चीनी तुरंत उबलकर आती है वहीं बिस्किट की शुगर कई तरह के प्रोसेस्ड होती है। वैसे भी ज्यादा चीनी का सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कम करने का काम करती है।
स्वस्तिक मेडिकल सेंटर, वसुंधरा के कंसल्टेंट फिजिशियन एण्ड डायबेटोलॉजिस्ट डॉक्टर राहुल गुप्ता के अनुसार, ''हम जो कुछ भी खाते हैं सबमें शुगर होती है। आजकल के खाद्य पदार्थों में तो यह ज्यादा मात्रा में पाई जाती है। इनका सेवन हमें धीरे-धीरे कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की ओर ले जाता है।''
ब्लड शुगर व डायबिटीजः भोजन में शुगर की मात्रा ज्यादा लेने से न केवल मोटापा बढ़ता है बल्कि इंसुलिन की मात्रा भी शरीर में बढ़ने लगती है। ज्यादा शुगर लेने से रक्त में शुगर का स्तर बढ़ जाता है और रक्त शिराओं में इंसुलिन का दबाव बढ़ जाता है। आमतौर पर शुगर को एक एडिक्टिव ड्रग माना जाता है। ब्लड शुगर बढ़ते-बढ़ते डायबिटीज का रूप ले लेता है। ये भी पढ़ेंः पांच झूठ जो डायबिटीज के मरीज डॉक्टर से बोलते हैं।
त्वचा संबंधी परेशानियांः मुंहासों की समस्या सिर्फ तीन ग्रुप के लोगों में ही नहीं होती। झुर्रियां केवल उम्रदराज लोगों के चेहरे पर ही नहीं पड़ती। खानपान की गलत आदतों के चलते मुंहासे व चेहरे पर जल्दी झुर्रियां पड़ना आजकल आम बात है। रिफाइंड शुगर में कोई पौष्टिक तत्व नहीं होता। इससे त्वचा पर जल्दी झुर्रियां पड़ती हैं। ये भी पढ़ेंः ग्लोइंग स्किन के लिए ऐसे करें जायफल का प्रयोग।
दांतों की परेशानीः दांतों का जल्दी गिरना, दांतों में छेद होना, मुंह में बैक्टीरिया पैदा होना और उससे दांतों संबंधी बीमारियां हो जाना भी मीठे से होने वाला बड़ा नुकसान है। दांतों में दर्द रहना, दांतों का बदरंग होना, उन पर धब्बे पड़ना ये सभी इसकी वजह हो सकती है। शकर में मौजूद सुक्रोज दंत क्षति का कारण बन सकती है। मीठी चीजें खाने से दांतों के स्वास्थ्य पर बुरा असर होता है। ये भी पढ़ेंः डायबिटीज से बढ़ जाता हैं कैंसर का खतरा, जा सकती है आंखों की रोशनी।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.