क्या वर्कआउट के बाद केला खाना सही है? जानिए इसके फायदे और केला खाने का सही समय

वर्कआउट के बाद केला खाना चाहिए या नहीं इस सवाल का जवाब हमेशा अलग अलग होता है। अगर मालूम करना चाहते हैं सही जवाब तो यह लेख आपके लिए है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : November 21, 2020 5:32 PM IST

हम सभी जानते हैं कि केले में बहुत अधिक पोटेशियम होता है और इसकी वजह से हमें एनर्जी मिलती है। इसलिए केले को बहुत से लोग वर्क आउट करने के आधा या एक घंटा पहले खा लेते हैं। ताकि उन्हे वर्कआउट करते समय पूर्ण रूप से ऊर्जा मिल सके। वर्कआउट करने से पहले या वर्कआउट करने के दौरान केला या कार्ब से युक्त कुछ चीजें खाने से आप के अंदर बहुत एनर्जी आ सकती है जिस कारण आप अपने वर्क आउट की अवधि बढ़ा सकते हैं।

स्पीड रिकवरी में मदद मिलती है

केला पानी और कार्ब्स से समृद्ध होता है।यह खाने में भी आसान हैं और पचाने में भी। जब आप लगातार वर्क आउट करते हैं तो आपका ग्लाइकोजन स्टोर टूट जाता है। केला आपकी मांसपेशियों में ग्लाइकोजन की कमी की भरपाई का काम करता है। जो आप को वर्क आउट के बाद एनर्जी देते हैं।

वजन घटाने में मदद करते हैं

केले में फाइबर अधिक होते हैं जिनके सेवन से पेट काफी देर तक भरा भरा रहता है। इस वजह से एक्स्ट्रा कैलोरी शरीर में नहीं जातीं। जो वजन घटाने में सहायक होतीं हैं। इनके सेवन से शुगर क्रेविंग कम होती है और मैटाबॉलिज्म को बढ़ावा मिलता है।

मसल ग्लाइकोजेन की भरपाई करता है

वर्कआउट के बाद कार्ब से युक्त चीजें खाने से आप के शरीर में इंसुलिन हार्मोन बनता है जिसे आप का ब्लड ग्लाइकोजेन में बदल देता है। यह ग्लाइकोजेन आप की मसल्स में स्टोर होता है और यह आप को आप के अगले वर्कआउट के लिए तैयार बनाता है। इसलिए आप के शरीर के लिए ग्लाइकोजेन जरूरी होता है और आप वर्कआउट के बाद केला खा सकते हैं।

मांसपेशियों की प्रतिरोध क्षमता बढ़ती है

केले में मौजूद कार्ब्स आपकी मांसपेशियों को प्रोटीन को अवशोषित करने या उपयोग करने की क्षमता को तेज करने में मदद करते हैं। जिससे मांसपेशियों के निर्माण में वृद्धि होती है और इनकी क्षति को सीमित किया जा सकता है।

सूजन कम करने में सहायक

यदि आप के शरीर में भी वर्कआउट करने के बाद कई जगह सूजन आ जाती है तो केला खाने से सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है।कार्ब्स से भरपूर होने के अलावा, केले में अच्छी मात्रा में फायदेमंद यौगिक होते हैं, जैसे कि डोपामाइन और पॉलीफेनोल।

कब खाएं केला?

यदि आप वर्कआउट से पहले केला खाते हैं तो आप को एक्सरसाइज करने की एनर्जी मिलती है और यदि आप वर्कआउट के दौरान केला खाते हैं तो आप और लंबे समय तक वर्कआउट करने में सक्षम हो जाते हैं। लेकिन केला खाना जितना वर्कआउट से पहले लाभदायक है उतना ही वर्कआउट के बाद भी लाभदायक है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source