... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Updated : August 27, 2019 1:57 PM IST
इसमें उतने प्रोटीन होते हैं, जितने अंडे में। इसके अलावा सभी जरूरी अमीनो एसिड भी इसमें मौजूद रहते हैं। डाइटरी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन बी 12 के साथ ही इसमें लोहे और जस्ता जैसे महत्वपूर्ण खनिज तत्व, भी शामिल होते हैं।© Shutterstock
ठहरे हुए पानी या हल्के बहाव वाले पानी के उपर दिखने वाली हरे रंग की परत के बारे में जानते हैं आप ? जी हां, हम मैनकई यानी डकवीड्स (Duckweed benefits) के बारे में बात कर रहे हैं। वैज्ञानिक अब इसे सुपरफूड मान रहे हैं। और दावा कर रहे हैं कि यह मोटापा कम करने से लेकर डायबिटीज को कंट्रोल (Duckweed benefits) करने में भी लाभकारी है। आइए जानें इसका पोषण मूल्य और इससे होने वाले सेहत लाभ।
पानी के उपर दिखने वाली हरे रंग की परत, जिसे अकसर किसान खेतों में खाद के रूप में भी प्रयोग करते हैं, को पोषण से युक्त माना जा रहा है। यह असल में एक जलीय पौधा है, जिसे हम अपनी नेक्ड आई से केवल एक परत के रूप में ही देख पाते हैं। ताजा शोध इसे मनुष्यों की सेहत के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक मान रहे हैं। दक्षिण पूर्व एशिया में अब यह एक खास खाद्य उत्पाद बन गया है। आइए जानें इसके सेहत लाभ।
पानी के उपर दिखने वाली हरे रंग की परत, जिसे अकसर किसान खेतों में खाद के रूप में भी प्रयोग करते हैं, को पोषण से युक्त माना जा रहा है। © Shutterstock
मैनकई यानी डकवीड्स को विभिन्न शोधों ने पोषक तत्वों से भरपूर माना है। इसमें उतने प्रोटीन होते हैं, जितने अंडे में। इसके अलावा सभी जरूरी अमीनो एसिड भी इसमें मौजूद रहते हैं। डाइटरी फाइबर, विटामिन ए, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और विटामिन बी 12 के साथ ही इसमें लोहे और जस्ता जैसे महत्वपूर्ण खनिज तत्व, भी शामिल होते हैं।
कई देशों में इसे (Duckweed benefits) डायबिटीज के लिए खास माना जा रहा है। बेन-गुरियन यूनिवर्सिटी ऑफ द नेगेव (बीजीयू), इजरायल ने हाल ही में ओवरऑल हेल्थ पर डकवीड के प्रभावों का अध्ययन किया और पाया कि यह नया 'सुपरफूड' ग्लाइसेमिक नियंत्रण प्रदान करके रक्त शर्करा यानी ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में काफी लाभदायक है।
डकवीड्स (Duckweed benefits) को आमतौर पर लोग शेक यानी जूस की तरह ले रहे हैं। अनुभवों से सामने आ रहा है कि इसके सेवन से पेट देर तक भरा हुआ रहता है। जिससे फूड क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
शोध बता रहे हैं कि डकवीड्स (Duckweed benefits) में एक अंडे से भी ज्यादा प्रोटीन मौजूद होता है। हाई प्रोटीन के कारण इसे वेजेटेरियन मीट बॉल की संज्ञा दी जा रही है।
इसे वर्कआउट शेक की तरह भी इस्तेमाल किया जा रहा है। यह शाकाहारियों के लिए वजन कंट्रोल करने के लिए तैयार डाइट प्लान का बढि़या हिस्सा है।
हेल्दी नाश्ता है गुड़ की रोटी, दूर होगी आयरन की कमी
30 साल के हो गये हैं आप ? अपनी डायट में जरूर शामिल करें ये पांच फूड