
... Read More
Written By: Pallavi Kumari | Updated : May 13, 2022 10:32 AM IST
डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसमें हर छोटी-छोटी चीजों का खासतौर पर ध्यान देना होता है। जैसे कि आपकी डाइट, नींद और एक्सरसाइज। दरअसल, ये चीजें आपके ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करती हैं। डाइट की अगर बात करें तो इसका खासतौर पर ध्यान रखना पड़ता है। जैसे कि शुगर के मरीज को दही खाना चाहिए या नहीं (is curd dahi is good for diabetes patients)? तो, दही का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) कम होता है, जो इसे मधुमेह वाले लोगों के लिए परफेक्ट बनाता है। साथ ही इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन डी भी होता है जो कि शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद है। लेकिन आपके घरों में बनने वाली दही हाई फैट और कार्ब्स से भरी होती है जो कि शुगर लेवल को अंसुलित कर सकती है। साथ ही दही खाने का गलत समय भी आपके लिए इसे नुकसानदायक बना सकता है। तो, आइए जानते हैं डायबिटीज में दही खाते समय किन बातों का ध्यान रखें, दही खाने का सही समय क्या है और इसे खाने का तरीका क्या है।
मधुमेह में दही का सेवन (Curd benefits for diabetes) करते समय ध्यान रखें कि दही भैंस के दूध से बनी ना हो। क्योंकि इसमें फैट ज्यादा होता है, जो कि शुगर लेवल बढ़ा सकता है। इसके अलावा आप गाय के दूध से बना दही या फिर लो फैट योगर्ट जो कि बाजार में मिलता है वो खा सकते है। ये ब्लड शुगर के स्तर को कम करने की क्षमता के लिए भी जाना जाता है और कैल्शियम और फास्फोरस से भरपूर होता है, जो हड्डियों और दांतों के लिए अच्छा होता है और उन्हें मजबूत बनाता है। इसके अलावा इसमें प्रोबायोटिक होता है जो कि चयापचय को सही करने और शरीर में सूजन को कम करने की क्षमता में सुधार करता है। इसके अलावा टाइप 2 मधुमेह वाले लोगों के लिए प्रोबायोटिक दही विशेष रूप से सहायक हो सकता है।
मसाले सेहत के लिए अच्छे होते हैं और इन्हें किसी भी डिश में डालने से स्वाद बढ़ जाता है। एक कटोरी सादा दही लें और उसमें एक चुटकी काला नमक, जीरा पाउडर, हींग और एक चुटकी मिर्च पाउडर अपने स्वादानुसार मिलाएं। इसे अच्छे से मिलाएं और इसे अपने रोजाना के खाने में शामिल करें।
एक कटोरी दही को पानी के साथ पतला करें और नमक और काली मिर्च डालें। इसके अलावा, आप कुछ करी पत्ते, एक चुटकी सरसों और एक कटी हुई हरी मिर्च के साथ तड़का भी डाल सकते हैं। गर्मी के मौसम में हर दिन इस एक गिलास छाछ पीने से आपका शरीर ठंडा रहेगा और आपके शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है।
कुछ कटे टमाटर, प्याज और खीरा लें और उन्हें एक कटोरी दही में डालें। दही को थोड़ा पानी के साथ पतला करें, थोड़ा नमक, लाल मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालें, फिर अपने भोजन के साथ इसका आनंद लें।
रात में दही खाना अच्छा नहीं है क्योंकि इससे बलगम का विकास हो सकता है। खाली पेट दही खाने से हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनता है, जो दही में मौजूद लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया को मारता है और एसिडिटी की ओर ले जाता है। इसलिए खाली पेट और रात के समय दही खाने से बचना चाहिए और इसलिए दही खाने का सबसे सही समय है दिन में या दोपहर के समय।