
प्रिया मिश्रा
प्रिया को पिछले 4 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर लिखने का अनुभव है। इन्हें हेल्थ और ... Read More
Written By: priya mishra | Updated : March 17, 2025 2:03 PM IST
Can Diabetic Patients Drink Coconut Water: नारियल पानी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, विटामिन-ई, आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम कॉपर और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। गर्मियों में नारियल पानी का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही, यह बॉडी को हाइड्रेटेड रखता है और शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को बनाए रखने में भी मदद करता है। नियमित रूप से नारियल पानी का सेवन करने से शरीर की कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने से लेकर वजन घटाने तक में फायदेमंद होता है। वैसे तो इसका सेवन हर कोई कर सकता है। लेकिन इसमें नेचुरल शुगर होती है, इसलिए डायबिटीज के मरीज अक्सर इस असमंजस में पड़ जाते हैं कि क्या उन्हें इसका सेवन करना चाहिए या नहीं? कई लोगों को यह लगता है कि डायबिटीज में नारियल पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों को नारियल पानी पी सकते हैं या नहीं?
डायटीशियन अबर्ना माथीवानन के अनुसार, डायबिटीज के मरीज नारियल पानी पी सकते हैं, क्योंकि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। उनका कहना है कि यदि डायबिटीज के मरीज नारियल पानी का सेवन सीमित मात्रा में करते हैं, जो यह ब्लड शुगर को कम करने में सहायक हो सकता है। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो रक्त शर्करा को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें मैग्नीशियम होता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारने में मददगार है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कम होने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। नारियल पानी में कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जिससे यह वजन घटाने में सहायक साबित हो सकता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ ऊर्जा भी प्रदान करता है, जिससे आपको थकावट कम महसूस होती है। यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेकर नारियल पानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
यदि आप डायबिटीज के पेशेंट हैं, तो आपको नारियल पानी का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। भले ही इसमें शर्करा की मात्रा कम हो, लेकिन सीमित मात्रा में इसका उपयोग आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, डायबिटीज के मरीजों को प्रत्येक दिन केवल 1 से 2 कप नारियल पानी का सेवन करना चाहिए।
यदि आपको डायबिटीज है, तो सुबह खाली पेट नारियल पानी का सेवन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। क्योंकि नारियल पानी मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करता है।
यदि आप नारियल पानी का सेवन करना चाहते हैं, तो केवल प्राकृतिक नारियल पानी का ही सेवन करें। क्योंकि पैकेज्ड नारियल पानी में शुगर अधिक मात्रा में पाई जाती है, जो आपके ब्लड शुगर को बढ़ाने का कारण बन सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।