क्या गाजर खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है? जाने खाने का सही तरीका

Is Carrot Good for High Uric Acid : यूरिक एसिड की समस्या होने पर दवाई के साथ-साथ खान-पान पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी होता है। हालांकि, गाजर इसमें आपकी मदद कर सकती है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

क्या गाजर खाने से यूरिक एसिड बढ़ता है? जाने खाने का सही तरीका
Is Carrot Good for Reducing Uric Acid

Written by Kishori Mishra |Published : November 27, 2025 11:39 AM IST

Is Carrot Good for Reducing Uric Acid : यूरिक एसिड का शरीर में जमा होना कई समस्याओं को जन्म देता है। जोड़ों के दर्द, हाथ-पैर में सूजन, भूख कम लगना और रात में पसीना आना ये सभी खून में यूरिक एसिड के जमा होने के लक्षण है। वैसे तो बाजार में यूरिक एसिड को खत्म करने के लिए कई दवाएं उपलब्ध हैं, लेकिन यदि खान-पान में थोड़ा सुधार किया जाए तो बिना किसी दवा के भी आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहे हैं कि यदि खून में यूरिक एसिड जमा हो जाए, तो खाने में क्या शामिल करें कि यह समस्या दूर हो जाए।

एक्सपर्ट्स की मानें, तो यदि आपको यूरिक एसिड के लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। यह सर्दियों के मौसम में मिलने वाली सब्जी होती है। जो विटामिन ए, फाइबर, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। यदि गाजर का सेवन नियमित रूप से किया जाए, तो इससे इम्यूनिटी तो बढ़ती ही है, साथ ही यह आंखों की रोशनी बढ़ाने, पाचन को सुधारने और यहां तक कि यूरिक एसिड तक की समस्या को दूर करने में मददगार होती है।

यूरिक एसिड को कैसे कम करती है गाजर?

भले ही शायद आपने न सुना हो कि गाजर यूरिक एसिड की समस्या को दूर करने में कारगर होती है, लेकिन यह सही है। दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि जिन चीजों में प्यूरीन की मात्रा बहुत ज्यादा हो, तो इससे यूरिक एसिड बढ़ने का खतरा रहता है। जबकि गाजर में प्यूरीन की बहुत कम मात्रा होती है, जिससे यह यूरिक एसिड की समस्या को कम करने में मददगार होती है।

Also Read

More News

कैसे करें गाजर का सेवन

गाजर को आप अपने खाने में कई तरह से शामिल कर सकते हैं। वैसे तो सर्दियों में ज्यादातर लोग गाजर की सब्जी बनाकर ही खाते हैं। लेकिन यदि आप गाजर का जूस पीना शुरू करें, तो यह ज्यादा फायदेमंद होता है। दरअसल, गाजर की सब्जी पकाने के बाद इसके पोषक तत्व कम हो जाते है। कई बार जब सब्जी ज्यादा पक जाती है, तो मिनरल्स बिल्कुल खत्म हो जाते हैं। इसलिए या तो सब्जी को कम आंच पर और कम पकाएं या फिर रोज सुबह खाली पेट गाजर का जूस पिएं, काफी फायदा मिलेगा।

सब्जी और जूस के अलावा, गाजर का इस्तेमाल सलाद के तौर पर भी किया जा सकता है। गाजर में एंटी-ऑक्सिडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, साथ ही पानी से भी भरपूर होती है। ऐसे में यह यूरिक एसिड को तो कंट्रोल करती ही है, साथ ही बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।

गाजर के सेवन के अन्य फायदें

किडनी की पथरी दूर करे

गाजर न केवल यूरिक एसिड की समस्या को कम करती है, बल्कि कई अन्य रोगों को दूर करने में भी कारगर होती है। जिन लोगों को किडनी की पथरी और गठिया रोग होता है, उन्हें भी गाजर का जूस पीने से फायदा मिलता है।

वजन कम करे

इसके अलावा, गाजर का जूस वजन कम करने में हेल्पफुल हो सकता है। दरअसल, गाजर में बहुत कम कैलोरी होती है, साथ ही यह फाइबर से भरपूर भी होता है। ऐसे में लंबे समय तक पेट भी भरा रहता है और इसे पचाना भी बिल्कुल आसान होता है। यूरिक एसिड के पेशेंट्स की बात करें, तो उनके लिए वजन को कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है।

TRENDING NOW

Highlights

  • सर्दियों में गाजर का सेवन करने से कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
  • गाजर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो यूरिक एसिड को कम कर सकता है।
  • गाजर में बॉडी को डिटॉक्स करने की क्षमता होती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।