क्या ब्राउन राइस शुगर फ्री होता है ?

क्या आपने कभी सोचा है कि ब्राउन राइस सच में शुगर फ्री होता है ? जी हां, हाल के वर्षों में ब्राउन राइस की मांग इसलिए बढ़ गयी है क्योंकि इसे शुगर फ्री कहकर बेचा जाता है.

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 6, 2019 4:56 PM IST

Brown Rice/ब्राउन राइस हाल के वर्षों में डायबिटीज डाइट के नाम पर बेचा जा रहा है. वजन घटाने और फिटनेस डाइट के नाम पर Brown Rice बाजार भी बड़ा व्यवसाय करता है. क्या आपने कभी सोचा है कि ब्राउन राइस सच में शुगर फ्री होता है ? जी हां, हाल के वर्षों में ब्राउन राइस की मांग इसलिए बढ़ गयी है क्योंकि इसे शुगर फ्री कहकर बेचा जाता है. बाजार में ब्राउन राइस की मांग अधिक होने के कारण इसकी कीमत भी ज्यादा होती है.

हाल ही में मद्रास डायबिटिक रिसर्च फाउंडेशन (MDRF) ने एक शोध में दावा किया है कि बाजार में मिलने वाला ब्राउन राइस शुगर फ्री नहीं है. शोधकर्ताओं ने बताया कि उनके पास डायबिटीज के मरीज इस सवाल के बारे में जानना चाहते हैं.

क्या कहता है शोध ?

Madras Diabetes Research Center ने इस सवाल के जवाब के लिए बाजार में उपलब्ध 15 तरह के चावलों पर शोध किया है. रिसर्च फाउंडेशन ने अपने शोध में चौंकाने वाले नतीजे पाये हैं. आइए जानते हैं उन नतीजों के बारे में....

  • शोध में शामिल ज्यादातर ब्राउन राइस आधे उबले हुए पाये गये हैं.
  • ज्यादातर ब्राउन राइस पॉलिस किये गये पाये गये हैं.
  • बाजार में मिलने वाले ब्राउन राइस ज्यादा पानी सोखते हैं, जिससे स्टार्च की मात्रा बढ़ जाती है.
  • बाजार में मिलने वाले ब्राउन राइस पकने के बाद अधिक ग्लिसेमिक इंडेक्स (GI) वाले पाये गये हैं.

Glycemic index अधिक होने से शरीर में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक बढ़ती है. अधिक ग्लिसेमिक इंडेक्स वाले फूड से खुन में ग्लूकोज का स्तर भी प्राभावित होता है.

कम Glycemic index वाले फूड ब्लड शुगर घटाते हैं. लेकिन बाजार में पाये जाने वाले ब्राउन राइस में यह बहुत ज्यादा है. कम ग्लिसेमिक इंडेक्स वाले फूड खाने से डायबिटीज का खतरा भी कम होता है.

Is Rice Sugar Free

क्या चावल शुगर फ्री होता है ?

शोध करने वालों का दावा है कि कोई भी चावल शुगर फ्री नहीं होता है. इसके लिए शोधकर्ता तर्क देते हैं कि चावल में स्टार्च की मात्रा ज्यादा होती है. स्टार्च पाचन के वक्त ग्लूकोज में बदलता है. ग्लूकोज में बदलने के बाद वह शरीर में शुगर लेवल बढ़ाने का काम करता है.

पॉलिस चावल खतरनाक 

शोधकर्ताओं के अनुसार आधे उबले चावल भी पॉलिश किये होते हैं जो सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं. कम पॉलिस वाले चावल में कार्बोहाइड्रेड की मात्रा ज्यादा होती है.

आधे उबले चावल में विटामिन भी बढ़ जाता है जो डायबिटीज के रोगियों के लिए ठीक नहीं होता है. शोधकर्ताओं के अनुसार बाजार में शुगर फ्री के नाम पर बेचा जाने वाला चावल डायबिटीज रोगियों को नहीं खाना चाहिए.

शुगर फ्री गोली या पाउडर का इस्तेमाल क्या नॉन डायबिटीक लोग भी कर सकते हैं ?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source