काली मिर्च डायबिटीज के लिए है रामबाण, जानें किस तरह ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

दवाइयों से ज्यादा घरेलू उपाय अपनाकर डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इन्हीं घरेलू उपाय में से एक है काली मिर्च। काली मिर्च डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चलिए विस्तार से जानते हैं काली मिर्च डायबिटीज के रोगियों के लिए कैसे होता है फायदेमंद

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : September 10, 2020 11:15 AM IST

डायबिटीज के रोगियों में इंसुलिन का उत्पादन निश्चित मात्रा में नहीं हो पाता है। ऐसे मरीजों के शरीर में इंसुलिन का उत्पादन या तो ज्यादा होता है या फिर बहुत ही कम। इंसुलिन ही शरीर के ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल (Manage Blood Sugar Level) करता है।  इंसुलिन के असंतुलित होने से ब्लड शुगर लेवल भी असंतुलित हो जाता है। डायबिटीज से पीड़ित होने की एक बड़ी वजह गलत लाइफ स्टाइल है।

अगर किसी व्यक्ति को एक बार डायबिटीज हो जाता है, तो जिंदगीभर इसके बोझ तले दबा होता है। इससे खतरनाक बीमारी से बचने के लिए हमें अपने डाइट (Diabetes Diet) का खास ख्याल रखना चाहिए। मौजूदा समय में डायबिटीज की समस्या बहुत ही आम हो चुकी है। डायबिटीज का शिकार होने की वजह से हम कई बीमारियों के चपेट में आसानी से आ सकते हैं। अगर इस बीमारी को नजरअंदाज किया गया, तो इससे शरीर का अन्य अंग भी प्रभावित होता है।

दवाइयों से ज्यादा घरेलू उपाय अपनाकर डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। इन्हीं घरेलू उपाय में से एक है काली मिर्च। काली मिर्च डायबिटीज के रोगियों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। चलिए विस्तार से जानते हैं काली मिर्च डायबिटीज के रोगियों के लिए कैसे होता है फायदेमंद-

डायबिटीज में कैसे फायदेमंद है काली मिर्च?

टाइप 2 डायबिटीज के लिए काली मिर्च फायदेमंद मानी जाती है। टाइप 2 डायबिटीज में इंसुलिन बनना काफी कम हो जाता है। मोटापा, हायपरटेंशन और लाइफस्टाइल इसके मुख्य जिम्मेदार माने जाते हैं। काली मिर्च के सेवन से डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है। सिर्फ काली मिर्च ही नहीं, बल्कि कई ऐसे और भी मसाले हैं, जिससे हम डायबिटीज को कंट्रोल में रख सकते हैं।

काली मिर्च की मदद से ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है। काली मिर्च इस विकार से जुड़े प्रमुख एंजाइमों को रोकता है और ब्लड शुगर लेवल के उतार-चढ़ाव को ठीक करता है। इसे प्रमुख एंटीऑक्सिडेंट के रूप में जाना जाता है, जो डायबिटीज मरीजों में होने वाले सीरियस लेवल को दूर करने में हमारी मदद करता है।

मोटापे को कम करने में कारगर है काली मिर्च

कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि काली मिर्च के सेवन से ना सिर्फ डायबिटीज को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि इसके सेवन से हम बढ़ते वजन को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। मोटापा टाइप 2 डायबिटीज के लिए बहुत ही खतरनाक हो सकता है। काली मिर्च में  पिपेरिन होता है, जो मांसपेशियों को आराम देने वाले मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाता है। इससे मोटापे और डायबिटीज के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

काली मिर्च के और भी कई फायदे

काली मिर्च एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। इसके सेवन से पाचन को भी काफी बेहतर बनाया जा सकता है। काली मिर्च ब्लड प्रेशर और  हाइपरग्लाइसेमिया को भी कंट्रोल करता है। इसके साथ ही कई वायरल इंफेक्श को ठीक करने में भी काली मिर्च काफी मददगार साबित होती है।

डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या को करना है कंट्रोल, इन पत्तियों का रोजाना करें सेवन

इम्यूनिटी सिस्टम को करना है मजबूत, सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये चीजें

घर में बैठे-बैठे हो गए हैं परेशान, इन 7 चीजों के सेवन से छुटकियों में स्ट्रेस होगी दूर

Kalonji Benefits : कलौंजी कई बीमारियों के लिए है रामबाण, जानें कैसे करें सेवन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source