Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्या वाकई AIR Fryer में पका खाना हेल्दी होता है या सिर्फ मार्केटिंग? जानें इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Is Air Fried Food Healthy: एयर फ्रायर में बिना तेल के ही स्वादिष्ट पकवान और खाना पकाया जा सकता है। लेकिन, क्या यह वाकई सेहत के लिए अच्छा होता है?

क्या वाकई AIR Fryer में पका खाना हेल्दी होता है या सिर्फ मार्केटिंग? जानें इस पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट
VerifiedVERIFIED By: Dr Vishal Khurana

Written by Anju Rawat |Updated : December 26, 2025 1:07 PM IST

Is Air Fried Food Actually Healthy: आजकल एयर फ्रायर की डिमांग काफी हाई है। एयर फ्रायर एक बेहद आम कुकिंग टूल साबित हो रहा है। अब ज्यादातर लोगों के घर में एयर फ्रायर उपलब्ध है। दरअसल, एयर फ्रायर को हेल्दी कुकिंग का सबसे बड़ा विकल्प बताकर प्रचारित किया जा रहा है। कहा जाता है कि इसमें पकाया हुआ खाना सेहत के लिहाज से काफी हेल्दी होता है। टीवी हो या सोशल मीडिया, सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एयर फ्रायर का खूब प्रचार किया जाता है। अब ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है कि क्या एयर फ्रायर वाकई कूकिंग के लिए हेल्दी ऑप्शन है या फिर यह सिर्फ एक मार्केटिंग है, जिसमें लोग फंस चुके हैं। तो आइए, इस बारे में जानने के लिए हमने मेट्रो हॉस्पिटल, फरीदाबाद के डायरेक्टर और गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ. विशाल खुराना से बातचीत की-

एयर फ्रायर कैसे काम करता है?- How Does An Air Fryer Work?

आपको बा दें कि एयर फ्रायर, गर्म हवा (हॉट एयर सर्कुलेशन) के जरिए खाना पकाता है। इसमें बहुत कम या बिना तेल भी खाना पकाया जा सकता है। जिस पकवान या खाने को गैस में पकाने के लिए काफी तेल का उपयोग किया जाता है, एयर फ्रायर में उसे बिना तेल के ही पकाया जा सकता है। इसमें खाना तेज गति में घूमता है और कुछ देर में पककर तैयार हो जाता है। एयर फ्रायर में पका खाना, डीप फ्राइंग खाने जैसा ही लगता है। इसलिए जो लोग डीप फ्राई खाना पसंद करते हैं, उनके लिए एयर फ्रायर में खाना पकाना अच्छा ऑप्शन है।

क्या एयर फ्रायर में पका खाना हेल्दी होता है?

एयर फ्रायर में पके हुए खाने को इसलिए हेल्दी बताया जाता है, क्योंकि इसमें ज्यादा तेल का उपयोग नहीं होता है। एयर फ्रायर में कम तेल में ही पका आसानी से पक जाता है और स्वाद भी अच्छा होता है। दरअसल, डीप फ्राइंग में काफी तेल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कैलोरी और फैट की मात्रा बढ़ जाती है। डीप फ्राइंग खाने में अनहेल्दी फैट्स काफी ज्यादा होते हैं। जबकि, एयर फ्रायर में पके हुए खाने में काफी कम कैलोरी होती है और फैट भी कम होता है। एयर फ्रायर में पकाने से तेल की मात्रा 70 से 80 फीसदी तक कम हो जाती है।

Also Read

More News

एयर फ्रायर में पका हुआ खाने के फायदे

  • एयर फ्रायर में पका हुआ खाना खाने से मोटापे से बचाव होता है। अगर आप एयर फ्रायर का खाना खाएंगे तो इसे मोटापा नहीं होगा।
  • एयर फ्रायर में पका खाना खाने से डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसे रोगों से बचाव होता है।
  • एयर फ्रायर का खाना खाने से हृदय रोगों का जोखिम कम रहता है।
  • इसमें पका हुआ खाना खाने से फैटी लिवर का खतरा कम हो जाता है।

डॉ. विशाल खुराना कहते हैं, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट के रूप में मैं अक्सर देखता हूं कि ज्यादा तला-भुना खाना पेट की समस्याओं, एसिडिटी और पाचन से जुड़ी दिक्कतों को बढ़ाता है। ऐसे में एयर फ्रायर का खाना हेल्दी साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें तेल की मात्रा न के बराबर होती है।

क्या एयर फ्रायर पूरी तरह सुरक्षित है?

एयर फ्रायर में पका हुआ खाना पूरी तरह सुरक्षित है, यह मान लेना गलत हो सकता है। अगर आप एयर फ्रायर में प्रोसेस्ड फूड्स, फ्रोजन फूड्स या स्नैक्स बार-बार खाते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसके साथ ही, एयर फ्रायर में काफी ज्यादा तापमान पर खाना पकाया जाता है, इससे स्टार्च वाले खाद्य पदार्थों से एक्रिलामाइड नामक केमिकल निकलता है, सेहत को नुकसान पहुंचाता है।

क्या एयर फ्रायर का खाना पाचन-तंत्र के लिए ठीक है?

एयर फ्रायर में कम तेल में खाना पकाया जाता है। इसलिए इसे पाचन-तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है। एयर फ्रायर में पका हुआ खाना खाने से गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

एयर फ्रायर: मार्केटिंग बनाम हकीकत

  • आपको बता दें कि एयर फ्रायर एक कुकिंग टूल है, जिसमे खाना पकाया जाता है और यह खाना हेल्दी हो सकता है। एयर फ्रायर में ग्रिल्ड पनीर, मछली, चिकन या सब्जियों को पकाना हेल्दी हो सकता है। आप एयर फ्रायर में उन खाद्य पदार्थों को पका सकते हैं, जिनमें तेल का उपयोग ज्यादा होता है।
  • एयर फ्रायर न तो पूरी तरह सिर्फ मार्केटिंग है और न ही एकमात्र हेल्दी विकल्प है। एयर फ्रायर को डीप फ्राइंग के मुकाबले ज्यादा हेल्दी विकल्प माना जाता है। लेकिन, एयर फ्रायर का उपयोग रोजाना करना गलत आदत हो सकती है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।