
Also Read
Vitamin K Deficiency Symptoms: विटामिन के और विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। इसीलिए, इनकी कमी से बचने की सलाह सभी एक्सपर्ट्स द्वारा दी जाती हैं। इन दोनों ही महत्वपूर्ण विटामिंस के बारे में जहां अक्सर बातें होती रहती हैं। वहीं, लोगों को विटामिन के (Vitamin K) से जुड़ी बहुत कम जानकारी है और ना ही जल्दी विटामिन के वाले फूड्स या इसकी कमी से होनेवाली समस्याओं की तरफ लोगों का ध्यान जाता है। लेकिन, जब शरीर में विटामिन के कम होने लगता है और इसकी डेफिशिएंसी के लक्षण दिखायी देने लगते हैं तब लोगों को इसके महत्व के बारे में पता चलता है। इस लेख में आज बात करते हैं इसी विटामिन के (Vitamin K importance) के बारे में और जानते हैं कि शरीर के लिए क्यों जरूरी है विटामिन के और इसकी कमी हो जाने से क्या समस्याएं हो सकती हैं।
शरीर की अलग-अलग कार्य प्रणालियों के लिए विटामिन के (Vitamin K for body functioning) जरूरी है। इसकी कमी हो जाने से बॉडी फंक्शनिंग में दिक्कत आ सकती है।
विटामिन ‘के’ खून को गाढ़ा और पतला बनने और खून के थक्के बनने या ब्लड क्लॉटिंग की प्रक्रिया के लिए भी जरूरी माना जाता है।
घाव भरने में समय लगना।
नाक से खून बहना (Bleeding nose)
मसूड़ों से खून आना
हड्डियां कमजोर होना और बोन डेंसिटी कम होना
आंतें कमजोर हो जाना
महिलाओं में पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
विटामिन ‘के’ की सही खुराक के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां, साग (सरसों का साग, केल) और सीजनल सब्जियां जरूर खाएं।
गेहूं और जौ के आटे से बनी रोटियां खाएं।
मूली, गाजर, चुकंदर और लाल मिर्च खाएं।
इनके अलावा मीट और अंडों में भी विटामिन के पाया जाता है।
यह भी पढ़ें-