... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Kishori Mishra | Updated : June 23, 2020 6:17 PM IST
वायरल इंफेक्शन के लिए रामबाण है आयोडीन
आयोडीन (Iodine for viral Infection) की कमी से घेंघा रोग होता है, इस बारे में आप सभी बहुत ही अच्छे तरीके से जानते होंगे। कई विज्ञापनों में भी आपने देखा होगा कि आयोडीन युक्त नमक (Iodine) का सेवन करने से आयोडीन की कमी को पूरा किया जा सकता है। घेंघा रोग से बचाव के अलावा आयोडीन (Iodine Diet) का सेवन करने से आप बीमारियों के संक्रमण से बचे रहते हैं। अभी के समय में वायरस फीवर काफी तेजी से फैलता है, ऐसे में हमें आयोडीन युक्त भोजन का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आयोडीन के सेवन से शरीर चुस्त-दुरुस्त रहता है। लेकिन क्या आपने कभी जानने की कोशिश की है कि आयोडीन नमक (Iodine Diet) के अलावा और किन-किन चीजों में पाया जाता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि आयोडीन नमक (Iodine Diet) के अलावा किन चीजों में पाया जाता है।
आयोडीन (Iodine) की मात्रा रोस्टेड आलू में काफी अधिक होती है। इसलिए रोजाना भूने हुए आलू खाने चाहिए। रोस्टेड आलू के सेवन से आपको आवश्यक पोषक तत्व प्राप्त होता है। आलू को रोस्ट करते समय उसका छिलका ना निकालें। आलू के छिलके में आयोडीन, पोटेशियम और विटामिन होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, एक आलू करीब 40% आयोडीन पाया जाता है।
दूध के फायदे तो अनेक हैं। दूध में कैल्शियम और प्रोटीन के अलावा आयोडीन (Iodine) भी पाया जाता है। एक कप दूध में 56 माइक्रोग्राम आयोडीन होता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन डी की भी अधिकता होती है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनता है।
किशमिश की तरह दिखने वाला मुनक्का सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। रोजाना तीन मुन्नका खाने से 34 माइक्रोग्राम आयोडीन की मात्रा (Iodine) आपके शरीर में पहुंचती है। अगर आपको थायरायड जैसी गंभीर सनस्या है, तो रोजाना 5-6 मुन्नके का सेवन करें, इससे थायरायड कंट्रोल में रहेगा।
दही हर घर की शान होती है। अधिकतर घरों में दही का इस्तेमाल रोजाना किया जाता है। सेहत की दृष्टि से दही काफी अच्छा माना जाता है। आयोडीन की बात करें, तो एक रोजाना एक कटोरी दही के सेवन से शरीर को 80 माइक्रोग्राम आयोडीन मिलता है, जो हमारे दिवभर की कमी को पूरा करता है। दही में अच्छे बैक्टीरिया पाए जाते हैं, तो पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है।
ब्राउन राइस आयोडीन (Iodine) का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें मौजूद घुलनशीन फाइबर रक्त में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करके हमारे वजन को कंट्रोल करता है।
आयोडीन के सेवन से ना सिर्फ घेंघा और वायरस इंफेक्शन दूर होता है, बल्कि आयोडीन (Iodine) के सेवन से बच्चों का दिमाग भी काफी मजबूत होता है। सी फूड को आयोडीन (Iodine) का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। सी फूड्स में मछली प्रमुख भोजन है, मछली में पाए जाने वाले तत्व दिमाग के लिए अच्छा होता है। मछली में मौजूद फैटी एसिड याददास्त की क्षमता को बढ़ता है। इसके साथ ही इसमें मौजूद प्रोटीन से दिनाग की नई कोशिकाओं का निर्माण करने में हमारी मदद करता है।
घर बैठे-बैठे करें ये 5 आसान से योगासन, डायबिटीज जैसी गंभीर समस्या होगी कंट्रोल
कई बीमारियों के लिए रामबाण है गिलोय का जूस, जानें कैसे करें तैयार
क्या कलौंजी के बीज कोरोना वायरस से लड़ने में है सक्षम? जानिए पूरा सच