आयोडिन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है जिसकी कमी के कारण आपको घेघा या गॉइटर, हाइपथाइरॉइडिज़म हो सकता है। प्रेगनेंसी और बच्चे के जन्म से जुड़ी परेशानियां भी हो सकती हैं। हमें हर दिन 150 माइक्रोग्राम आयोडिन की ज़रूरत होती है। इसलिए अपने भोजन में आयोडिन से भरपूर चीज़ें शामिल करें। ये रहीं वो शाकाहारी चीज़ें जो आयोडिन का अच्छा स्रोत हैं।
पिंक सॉल्ट या सेंधा नमक- पिंक सॉल्ट या हिमाल्यन सॉल्ट के नाम से मशहूर इस नमक को आमतौर पर सेंधा नमक के नाम से पहचाना जाता है। इसमें कैलोरी नहीं होती और साधारण आयोडिनयुक्त नमक से ज़्यादा आयोडिन हिमाल्यन नमक से प्राप्त होता है। आधा ग्राम हिमाल्यन नमक से लगभग 250 माइक्रोग्राम आयोडिन मिलता है।
आलू- भूने हुए आलू न केवल आयोडिन से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें कैलोरी नही होती जिससे आप बेहिचक आलू का स्वाद ले सकते हैं। तो अगर आपने आलू खाना केवल इसलिए छोड़ दिया ताकि आपका वेट लॉस हो सके, तो भूने हुए आलू खाना शुरु कर दें।
दूध- केवल एक कप दूध पीकर आपको कैल्शियम, प्रोटीन के अलावा 56 माइक्रोग्राम आयोडिन मिल सकता है। इसलिए रोज़ दूध पीना न भूलें।
व्हाइट ब्रेड- क्या आप जानते हैं कि रोज़ाना ब्रेड की केवल 2 स्लाइस खाकर 45 माइक्रोग्राम आयोडिन मिल सकता है। तो आपकी आयोडिन की रोज़ाना ज़रूरत का 30% तक पूरा कर सकती है। लेकिन हां ब्रेड खाते हुए थोड़ा सावधानी बरतना भी ज़रूरी है क्योंकि सफेद ब्रेड मैदे से बनती है।
स्ट्राबेरी- स्ट्राबेरी भी आयोडिन का एक काफी हेल्दी और स्वादिष्ट स्रोत है। एक कटोरी भरकर स्ट्राबेरी खाकर आपको 13 माइक्रोग्राम आयोडिन मिलता है।
दही- एक कटोरी दही न केवल आपकी कब़्ज जैसी शिकायतों को ख़त्म करता है बल्कि यह इंफेक्शन का ख़तरा भी कम करता है। साथ ही आपको इससे 12 माइक्रोग्राम आयोडिन मिलता है। लेकिन दही खानी है तो सफेद और सादी दही खाएं, न कि बाज़ार में मिलने वाली फ्लेवर्ड वाली।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.