Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

International Day of Happiness: बॉडी में हैप्पीनेस हार्मोंस बढ़ाते हैं ये 4 फूड्स, नहीं होगा स्‍ट्रेस और डिप्रेशन

International Day of Happiness: जीवन में खुशियों का बहुत ही महत्व होता है। बिना खुशी (Happiness)  के जिंदगी में सिर्फ निराशा रहती है, इसलिए लोगों का खुश होना बहुत ही जरूरी होता है। वैसे तो खुशियां मनाने का कोई दिन नहीं होता, लेकिन आज यानि 20 मार्च को (International Day of Happiness ) वैश्विक स्तर पर खुशी का दिन लागू किया, ताकि लोग अपने भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल खुशियों का निकाल सकें।

International Day of Happiness: बॉडी में हैप्पीनेस हार्मोंस बढ़ाते हैं ये 4 फूड्स, नहीं होगा स्‍ट्रेस और डिप्रेशन
मूड खराब हो और आपको इंस्टेंट मूड सही करना है, तो डार्क चॉकलेट सबसे बेहतर ऑप्शन है।

Written by Rashmi Upadhyay |Updated : March 20, 2021 12:12 PM IST

जीवन में खुशियों का बहुत ही महत्व होता है। बिना खुशी(Happiness)  के जिंदगी में सिर्फ निराशा रहती है, इसलिए लोगों का खुश होना बहुत ही जरूरी होता है। वैसे तो खुशियां मनाने का कोई दिन नहीं होता, लेकिन आज यानी 20 मार्च को (International Day of Happiness ) वैश्विक स्तर पर खुशी का दिन लागू किया ताकि लोग अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी से कुछ पल खुशियों का निकाल सकें।

इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस (International Day of Happiness) को मनाने का उद्देश्य है खुश रहना और लोगों में खुशियां बांटना। लेकिन, आज के दौर में अधिकतर लोग तनाव (Stress) और डिप्रेशन (Depression) की वजह से चिड़चिड़े होने लगे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण है हमारा खानपान, इसलिए हमे अपने डायट (Diet) में ऐसे भोजन को शामिल करना चाहिए, जो हमारे मूड को बूस्ट (Mood Booster) करता है। इन फूड्स से मूड बूस्ट (mood booster food) होने के साथ-साथ हैप्पी हार्मोंस (Happy Hormones) का भी स्त्राव होता है। चलिए, आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताते हैं, जो आपके मूड को अच्छा करने में आपकी मदद करेगा।

How to stay happy amidst coronavirus outbreak

Also Read

More News

इसे भी पढ़ें : क्‍या होता है इंटरनेशनल हैप्पीनेस डे? जानिए हैप्‍पीनेस और आपके स्वास्थ्य का क्‍या है संबंध

अखरोट (Walnuts for Anxiety/Depression in hindi)

माइक्रोन्यूट्रिएंट्स हैप्पी हार्मोंस के स्तर को बढ़ाने में हमारी मदद करता है। अखरोट में माइक्रोन्यूट्रिएंट्स काफी मात्रा में होती है। रोजाना आधा कप अखरोट खाने से हमारा मूड अच्छा बनता है। इसके साथ ही इसमें मैग्निशियम की मात्रा काफी होती है, जो डिप्रेशन से लड़ने में हमारी मदद करता है।

डार्क चॉकलेट (Dark Chocolates for Anxiety/Depression in hindi)

मूड खराब हो और आपको इंस्टेंट मूड सही करना है, तो डार्क चॉकलेट सबसे बेहतर ऑप्शन है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनॉएड्स काफी मात्रा में होता है। ब्लड सर्कुलेशन के लिए भी डार्क चॉकलेट काफी अच्छा माना जाता है। यह हमारे मस्तिष्क में भी ब्लड फ्लो को बढ़ाता है। डिप्रेशन और खराब मूड के लिए डार्क चॉकलेट काफी अच्छा होता है।

International Day of Happiness 2020: खुश रहने से दिल की बीमारी होगी दूर, जानें और भी फायदे

बेरीज (Berries for Anxiety/Depression in hindi)

बेरीज में विटामिन्स और मिनरल्स  काफी मात्रा में होती है। इसके साथ ही  इसमें एंटीऑक्सिडेंट भी काफी होता है। ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी में ऐन्थोसियानिडिन नामक फ्लेवोनॉएड काफी होता है, जो  डिप्रेशन को कम करने में हमारी मदद करता है। इसके साथ ही बेरीज इम्यून सिस्टम को बेहतर करता है। इसे खाने से सुस्ती और थकावट कुछ ही देर में ठीक हो जाती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अंजीर (Fig for Anxiety/Depression in hindi)

अंजीर सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी होती है। इसके साथ ही इसमें 90 प्रतिशत पानी,  कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट, फैट, सोडियम, फाइबर, प्रोटीन, क्लोरिन, सल्फर, पोटैशियम और कॉपर होता है। यह हमारे दिमाग में हैप्पी हार्मोंस को रिलीज करने में हमारी मदद करता है। इसके साथ-साथ अंजीर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। अगर आपका मूड काफी खराब हो, तो एक मुठ्ठी अंजीर खाएं। इससे आपका कुछ ही समय में मूड ठीक हो जाएगा।