... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : November 9, 2018 2:13 PM IST
खील मूलत: ताजा धान से बनी होती है, इसमें दूध मिलने से यह विटामिन डी और कार्बोहाइड्रेट का हेल्दी कॉम्बीनेशन बन जाता है। © Shutterstock
पारंपरिक दिवाली में खील बताशों का शगुन हुआ करत था। इसी का प्रसाद लोग अपने पड़ोसियों और दोस्तों-रिश्तेदारों में बांटा करते थे। पर अब मिठाइयों के डिब्बों का आदान-प्रदान होता है। इसके बावजूद लोग खील-खिलौने और बताशों को भूले नहीं हैं। आप भी जरूर दिवाली पूजा के प्रसाद में रखते होंगे खील बताशे। पर अगले दिन क्या करें इनका, तो हम बता रहे हैं आपको एक ऐसी रेसिपी जो मिनटों में होगी तैयार। यह भी पढ़ें - जानें कितने समय बाद बदलना चाहिए फिटनेस ट्रेनर ?
ऐसे बनाएं खील की इंस्टेंट खीर
सामग्री
खील, बताशे, फ्रूट कटे हुए, सूखे मेवे कटे हुए और दूध।
विधि
एक बाउल में थोड़ी सी खील लीजिए। इनमें बताशों को क्रश करके मिक्स करें। आप चाहें तों प्रसाद में रखे जाने वाले मीठे खिलौने भी इसमें मिक्स कर सकते हें। पर इसके लिए पहले इन्हें तोड़कर मिक्सी में ग्राइंड करना होगा। अब इन क्रश किए हुए बताशों या मीठे खिलौनों को खील में मिक्स कीजिए। थोड़्र से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाइए। अब इसमें गर्म दूध डालिए। दूध उतना ही हो, जिससे खील डिप हो जाए। बहुत ज्यादा दूध होगा तो खीर में टेस्ट नहीं आएगा। सबसे अंत में कटे हुए फ्रूट डालिए और लीजिए तैयार है इंस्टेंट खील की खीर।
खील में मौजूद पोषक तत्व
हेल्दी स्नैक्स है ये
खील सुपाच्य होती है। इसे बड़ी उम्र के लोग भी आसानी से पचा सकते हैं। बल्कि नाश्ते में तो यह और भी हेल्दी है। इससे कमजोर हाजमा ठीक होता है। इसे बनाना भी आसान है और ताजा ही खाना चाहिए। एसिडिटी से बचने के लिए भी खील के पानी में मिश्री डालकर पीना लाभकारी है। या सिर्फ मुट्ठीभर खील और बताशे खाना भी पर्याप्त है। यह भी पढ़ें - रात देर से खाते हैं खाना, तो इन परेशानियों के लिए रहें तैयार
बच्चों को भी आएगी पसंद
क्रश किए हुए बताशे इसे क्रंची टेस्ट देते हैं। इसलिए यह बच्चों को भी खूब पसंद आएगी। आप चाहें तो बच्चों को आकर्षित करने के लिए इसमें क्रश किया हुआ चॉकलेट भी मिला सकते हैं। मीठे खिलौने खाने से बच्चों के स्वास्थ्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इसलिए इनका बाजार में अभी भी महत्व बरकरार है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.