
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 27, 2024 7:47 PM IST
हेल्दी और फिट रहने के लिए लोगों को अपनी लाइफस्टाल, डाइट और रोजमर्रा की आदतों पर बहुत ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें रात में ठीक तरीके से नींद नहीं आती तो इसका मतलब है कि आपकी लाइफस्टाइल से जुड़ी कुछ आदतें आपकी नींद चुरा रही हैं। जी हां, जिन लोगों को चाय या कॉफी पीने की आदत होती है उन्हें रात में ठीक तरीके से नींद नहीं आती।
आमतौर पर देखा जाता है कि थकान दूर करने, सुस्ती भगाने या फ्रेश महसूस करने के लिए लोग बार-बार चाय या कॉफी पीते रहते हैं। खासकर ऑफिस में एसी कमरे में बैठकर काम करने वाले लोगों में बार-बार चाय कॉफी पीने की तलब भी लगती है, जिसे वे पूरा भी कर लेते हैं और बार-बार अपना कप भर लाते हैं। लेकिन, यही कैफीन आपकी हेल्थ और खासकर आपकी स्लीप क्वालिटी को खराब बनाता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, चाय और कॉफी जैसे ड्रिंक्स में मौजूद कैफीन नामक तत्व ही आपको एनर्जी देने का काम करता है। यह कैफीन शरीर में 24 घंटों तक रह जाता है। यह कैफीन आपके ब्रेन को जगाए रखता है जिससे आप ठीक तरीके से सो नहीं पाते। कैफीन की वजह से देर तक नींद नहीं आती और आप देर रात तक जगे रहते हैं। इसीलिए, जो लोग बहुत ज्यादा चाय-कॉफी पीते हैं उन्हें नींद भी बहुत कम आती है।
कुछ स्टडीज के अनुसार, रात में सोने से पहलेकम से कम 4 से 6 घंटे पहले से ही चायऔर कॉफी का सेवन बंद कर देना चाहिए। दरअसल, चाय-कॉफी पीने के 30 मिनट बाद ही कैफीन आपके ब्रेन और शरीर को प्रभावित करने लगता है। इससे, आपको चाय पीने के कुछ घंटों बाद बहुत एनर्जी महसूस होगी और आप सो नहीं सकेंगे।