भारतीय पकवानों में अलग-अलग तरह के तड़के लगाए जाते हैं। हींग, जीरा, प्याज-लहसुन और राई-करी पत्ता जैसी चीज़ों से तड़का हमारी रसोइयों में काफी आम है। सब्ज़ी-दाल में तड़का लगाने के फायदे अनेक हैं। हम आपको बताते हैं कि प्याज-लहसुन का तड़का लगाने का क्या फायदा होता है।
डायजेशन होता है बेहतर: प्याज-लहसुन के तड़के से शरीर के पाचन तंत्र की कार्य प्रणाली में सुधार होता है। प्याज खाने से खाना हजम होने में मदद मिलती है। क्योंकि प्याज के सेवन से पाचक रस का शरीर में प्रवाह ज्यादा होता है जो खाने को पचाने में सहायक होता है। तो वहीं लहसुन में कई एंटी-बायोटिक तत्व भी होते हैं।
कैंसर से बचाव: ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है। इसमें मौजूद विटामिन सी कैंसर की रोकथाम में मददगार होता है।
सेक्सुअल हेल्थ में सुधार: प्याज और प्याज की पत्तियों को लिबिडो बढानेवाला माना जाता है। प्याज खाने से सेक्स पावर में इजाफा होता है। तो वहीं लहसुन खाने से भी शरीर और सेक्सुअल ऑर्गन्स में रक्त का प्रवाह बेहतर होता है। इस तरह आपको सेक्सुअल पॉवर बढ़ाने में मदद होती है।
डायबिटीज़ और ब्लड ग्लूकोज़ लेवल को कंट्रोल करने में मदद: लहसुन और प्याज को डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इनसे शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाती है। साथ ही खून में ग्लूकोज़ का लेवल भी नियंत्रित होता है।
इम्यूनिटी में सुधार: प्याज शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह कई बीमारियों से आपके शरीर को सुरक्षित रखता है।
Add The Health Site as a Preferred Source
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.