
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 3, 2023 8:57 PM IST
Food that helps in increasing Good Cholesterol : बैड कोलेस्ट्रॉल के नुकसान की वजह से लोगों के मन में इतना डर है कि लोग कुछ भी खाने-पीने से पहले एक बार यह जरूर सोचते हैं कि कहीं, इसे खाने से मेरा कोलेस्ट्रॉल लेवल तो नहीं बढ़ जाएगा। वहीं, शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की सही मात्रा मेंटेन करने के लिए भी कुछ फैट्स का सेवन महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में लोगों को बहुत ही सावधानी से अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल या एचडीएल के लेवल को बढ़ाने का काम करें। (Diet tips for increasing Good Cholesterol in Hindi.)
गुड कोलेस्ट्रॉल या हाई डेंसिटी लाइपोप्रोटीन (high-density lipoprotein) कोलेस्ट्रॉल शरीर में अच्छे और खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को संतुलित करने के लिए जरूरी है। क्योंकि, इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जिनका काम है शरीर में इंफ्लेमेशन और आर्टरीज में रक्त के थक्के बनने से रोकते हैं। इसके साथ ही यह हार्ट को हेल्दी रखने का भी काम करता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, गुड कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार की दवाइयां या सप्लीमेंट्स अभी तक नहीं बनाए गए हैं इसीलिए लोगों को अपनी डाइट से ही इस पोषक तत्व की सही मात्रा प्राप्त करने की कोशिश करनी पड़ती है। वहीं, जो गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने में जो पोषक तत्व सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उनमें नियासिन ( Niacin ) या विटामिन बी3 (vitamin B3) भी एक तत्व (Nutrients for increasing HDL in the body) है।
विटामिन बी3 की अच्छी मात्रा के लिए और गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए डाइट में कुछ बदलाव करना कारगर साबित हो सकता है। वहीं, इनके साथ-साथ कुछ फूड्स ऐसे भी हैं जिनका सेवन करने से आसानी सेगुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। यहां पढ़ें ऐसी ही फूड्स के बारे में जो एचडीएल लेवल बढ़ाने का काम करता है।
चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (omega-3 fatty acids) और विटामिन ई मौजूद होता है। ये दोनों ही तत्व गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने का काम करते हैं।
रोजाना आधा अंडा खाने से भी एचडीएल लेवल बढ़ सकता है। ध्यान रखें कि अंडे का सफेद भाग और पीला भाग दोनों का सेवन आप करें।
होल ग्रेन या साबुत अनाज खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है जिससे, गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।
विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स का अच्छा स्रोत हैं एवोकाडोजो हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। ये गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाने का काम करते हैं।
ड्राई फ्रूट्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स होते हैं जो गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है।
कुछ स्टडीज के अनुसार, ऑलिव ऑयल खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का फंक्शन बेहतर होता है। (health benefits of extra virgin olive oil)
राजमा, काले मटर, ब्राउन राइस और अरहर जैसे साबुत अनाजों (whole grains) में सोल्यूबल फाइबर (soluble fiber) पाए जाते हैं जो बैड कोलेस्ट्रॉल को सोख लेते हैं। इससे गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।
साबुत फल
फाइबर से भरपूर सेब (Apple) और नाशपाती (Pear) जैसे फलों का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल कम रखने में मदद होती है। इनमें पाया जाने वाला पेक्टिन नामक तत्व भी कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित करता है।