Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Healthy Eating: ओवरइटिंग से बचने और भोजन का सही पोषण पाने के लिए करें 'मिताहार'

मिताहार भोजन करने का एक पारम्परिक तरीका है जिसमें भोजन के सम्पूर्ण पोषण को प्राप्त करने की कोशिश की जाती है।

Healthy Eating: ओवरइटिंग से बचने और भोजन का सही पोषण पाने के लिए करें 'मिताहार'
भारतीय भोजन पद्धति में आयुर्वेद और वैज्ञानिक सिद्धांतों का ध्यान रखा जाता है।

Written by Sadhna Tiwari |Updated : September 5, 2023 5:39 PM IST

भोजन शरीर का पोषण करता है और यह शरीर की कार्यप्रणाली को सुचारू तरीके से चलाने में मदद करता है (Indian Eating Habits), भारतीय परिवारों में भोजन को लेकर अलग-अलग तरह के तरीके (Indian Eating Habits) अपनाएं जाते हैं। इन सभी तरीकों का वैज्ञानिक, पारम्परिक और सांस्कृतिक महत्व है। शाकाहार, सात्विक भोजन से लेकर भोज, लंगर और उपवास ऐसी ही परम्पराएं हैं जो भोजन में इस्तेमाल होने वाली चीज़ों के शरीर पर प्रभाव और उनकी अहमियत को दर्शाती हैं। ऐसी ही एक पद्धति है मिताहार।

क्या है मिताहार:

मिताहार में भोजन को साफ-सुथरे और साधारण तरीके से खाने में विश्वास किया जाता है। इस पद्धति के पीछे भोजन के सम्पूर्ण पोषण को प्राप्त करने की कोशिश की जाती है।  मिताहार में इसीलिए चुपचाप भोजन किया जाता है और भोजन करने वाले व्यक्ति का पूरा ध्यान अपनी थाली में रखे भोजन पर होता है।

कैसे करता है मिताहार शरीर का पोषण:

    • मौजूदा समय में अगर आप मिताहार का पालन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको मोबाइल फोन बगल में रखना पड़ेगा। जी हां, यह थोड़ा मुश्किल लग रहा है ना? मिताहार में किसी भी तरह से भोजन से ध्यान भटकने से बचाना होता है। इसीलिए टीवी और मोबाइल फोन या लैपटॉप जैसी चीज़ों के सामने बैठकर आप भोजन करने से बच जाते हैं।
    • मौजूदा समय में अगर आप मिताहार का पालन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको मोबाइल फोन बगल में रखना पड़ेगा। जी हां, यह थोड़ा मुश्किल लग रहा है ना? मिताहार में किसी भी तरह से भोजन से ध्यान भटकने से बचाना होता है। इसीलिए टीवी और मोबाइल फोन या लैपटॉप जैसी चीज़ों के सामने बैठकर आप भोजन करने से बच जाते हैं।
    • इस पारम्परिक पद्धति से भोजन करते समय भोजन की तरफ देखते हुए, उसका टेक्स्चर और स्वाद को महसूस करते हुए भोजन करना होता है।
    • ओवरइटिंग से शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मिताहार जैसे भोजन खाने से आप ओवरइटिंग से बच जाते हैं, क्योंकि मिताहार में भूख से अधिक भोजन करना मना होता है।
    • लोकल और मौसम के अनुसार उगने वाली चीज़ें शरीर के लिए अच्छी होती हैं। स्थानीय भोजन खाना भी मिताहार का एक हिस्सा है। इस तरह मिताहार से आपको मौसमी फल और सब्ज़ियों का लाभ होता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

यह भी पढ़ें- हेल्दी इटिंग के लिए अपनी विंटर डायट में ज़रूर शामिल करें ये 4 चीज़ें