Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

छठ पूजा में चढ़ाया जाता है डाभ नींबू, जानिए इस खास प्रसाद से सेहत को होने वाले फायदे

Dabh Lemon or big lemon :  डाभ नींबू का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई विकार को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से-

छठ पूजा में चढ़ाया जाता है डाभ नींबू, जानिए इस खास प्रसाद से सेहत को होने वाले फायदे

Written by Kishori Mishra |Updated : November 19, 2023 2:17 PM IST

Dabh Lemon or big lemon : बिहार और यूपी का महापर्व आज के समय में कई राज्यों में धूम-धाम से मनाया जाता है। इसका कारण देश के लगभग हर राज्य में यूपी बिहार के लोग रहते हैं। इस पर्व के प्रति लोगों की आस्था धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। छठ महापर्व का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इस अर्घ्य के दौरान न सिर्फ ठेकुआ का प्रसाद चढ़ाया जाता है, बल्कि कई तरह के फलों को भी प्रसाद में रखा जाता है, जिसमें डाभ नींबू शामिल है। डाभ नींबू देखने में नींबू की तरह होता है लेकिन इसका साइज काफी बड़ा है। वहीं, स्वाद की बात करें, तो थोड़ा सा खट्टा और मीठा होता है। डाभ नींबू का सेवन करने से स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं डाभ नींबू का सेवन करने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?

इम्यूनिटी करे बूस्ट

छठी मैया को प्रसाद में चढ़ाया जाने वाला डाभ नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है। यह काफी अच्छा एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो आपकी कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट कर सकता है। इससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है। साथ ही यह स्किन और बालों को भी सुरक्षित रख सकता है।

शरीर की विषाक्तता करे कम

शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर करने के लिए डाभ नींबू का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर, आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकता है। साथ ही यह शरीर में मौजूद गंदगी को मल के जरिए बाहर निकाल सकता है।

Also Read

More News

पाचन तंत्र को करे मजबूत

डाभ नींबू में विटामिन सी के साथ-साथ फाइबर की प्रचुरता होती है, जो आपकी पाचन शक्ति को मजबूत कर सकता है। साथ ही यह पेट से जुड़ी अन्य परेशानियों को दूर कर सकता है। मुख्य रूप से एसिडिटी, ब्लोटिंग, पेट में दर्द, ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए आप डाभ नींबू का सेवन कर सकते हैं।

बढ़ते वजन को करे कम

डाभ नींबू का सेवन करने से शरीर के बढ़ते वजन को कम किया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर आपके भूख को कंट्रोल करता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती है। ब्रेकफास्ट के रूप में इसका सेवन करने से आप बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

आंखों की बढ़ाए रोशनी

आंखों की रोशनी को बढ़ावा देने के लिए डाभ नींबू का सेवन कर सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो आंखों की कोशिकाओं को मजबूत करके आंखों को हेल्दी बनाए रखने में प्रभावी हो सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

छठी मैया को चढ़ाई जाने वाला डाभ नींबू स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो ऐसी स्थिति में अपने हेल्थ एक्सपर्ट से सलाह लें।