नसों से बैड कोलेस्ट्रॉल को सोख लेते हैं ये छोटे-छोटे बीज, हार्ट पेशेंट को देते हैं नई जिंदगी!

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहने से आप कई बीमारियों से अपने आप बच जाते हैं। इसे कंट्रोल में करने के लिए चिया सीड्स आपके बहुत काम आ सकते हैं। ये बीच कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 14, 2023 7:49 PM IST

छोटे-छोटे चिया सीड्स आपकी हेल्थ के लिए बड़े काम के हैं। प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से भरे ये सीड्स न सिर्फ आपका वजन कम करते हैं, बल्कि आपकी पूरी सेहत में सुधार लाते हैं। ओमेगा-3 शरीर के लिपिड प्रोफाइल को बढ़ाता है, जिससे आपका दिल सेहतमंद रहता है। यह शरीर की सूजन को कम करते हैं। सबसे खास बात ये है कि घुलनशील फाइबर से भरपूर ये बीज एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार होते हैं। कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहने से आप कई बीमारियों से अपने आप बच जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कैसे चिया सीड्स करते हैं आपके कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल।

चिया सीड्स करते हैं कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल - How Chia Seeds Control Cholesterol in Hindi

ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर

चिया सीड्स ओमेगा-3 फैटी एसिड, खासतौर पर अल्फा-लिनोलेनिक एसिड का शानदार स्रोत होते हैं। ओमेगा-3 कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और हृदय को सेहतमंद बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अल्फा-लिनोलेनिक एसिड सूजन को कम करने में मदद करता है। साथ ही ये रक्त वाहिकाओं के काम में सुधार करता है, जिससे हार्ट हेल्दी रहता है।

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर हैं ये सीड्स

चिया सीड्स क्लोरोजेनिक एसिड और कैफिक एसिड सहित एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन को कम करते हैं, जिससे आपका दिल सेहतमंद रहता है। ऐसे में इसका नियमित सेवन बहुत ही फायदेमंद है।

घुलनशील फाइबर से हैं भरपूर

चिया सीड्स में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जिससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। डॉ. अर्चना बत्रा के अनुसार, घुलनशील फाइबर आपके पाचन तंत्र में कोलेस्ट्रॉल से जुड़ता है, यह रक्त प्रवाह में इसके अवशोषण को रोकता है। जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण चिया सीड्स पाचन के लिए भी फायदेमंद होते हैं।

ब्लड शुगर को करता है कंट्रोल

चिया सीड्स आपके ब्लड शुगर को भी कंट्रोल में रखते हैं। दरअसल, इन बीजों में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जिसके कारण ये कार्बोहाइड्रेट के पाचन और अवशोषण को कम कर देते हैं। इस स्थिति में आपकी ब्लड शुगर संतुलित रहती है। यह न तो अचानक बढ़ती है और न ही अचानक कम होती है। ऐसे में यह डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए भी बहुत काम के हैं।

वेट लॉस करने में मददगार

आपने अधिकांश बॉलीवुड सेलेब्स को चिया सीड्स खाते देखा होगा। कई सेलेब्स साफ कहती हैं कि चिया सीड्स उनकी डेली डाइट का हिस्सा हैं। दरअसल, ये सीड्स वेट लॉस करने में बहुत ही काम के हैं। इसमें घुलनशील फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जिसके कारण ये आपके पाचन को सुधारते हैं। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखते हैं। ऐसे में ये वजन घटाने में मददगार रहते हैं। इसी के साथ ये खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर को करते हैं कंट्रोल

चिया सीड्स पोटेशियम से भरपूर होते हैं। इस कारण ये आपके ब्लड प्रेशर के स्तर को सुधारते हैं। दरअसल, पोटेशियम शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित करता है, जिससे हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

ट्राइग्लिसराइड्स को करते हैं कम

चिया सीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जिसके कारण यह ब्लड में ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कंट्रोल करता है। दरअसल, ट्राइग्लिसराइड्स का उच्च स्तर हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा देता है। एक अध्ययन के अनुसार, जब चिया सीड्स को जौ या सोया के साथ मिलाया जाता है, तो यह ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करता है, जिससे आपका दिल सेहतमंद रहता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source