कश्‍मीरी दम आलू के साथ बढ़ाएं वीकेंड का स्‍वाद

आज हम आपको बता रहे है एक ऐसी कश्मीरी लजीज रेसिपी जिसे आप चावल, नान या रोटी किसी के भी साथ खा सकते हैं। इसका स्वाद और महक आपके वीकेंड को और भी जायकेदार बना देगा।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : January 6, 2019 12:52 PM IST

वीकेंड पर अगर आप अपने और अपने परिवार के लिए कुछ स्‍पेशल बनाना चाहते हैं तो आज हम आपको बता रहे है एक ऐसी कश्‍मीरी लजीज रेसिपी जिसे आप चावल, नान या रोटी किसी के भी साथ खा सकते हैं। इसका स्‍वाद और महक आपके वीकेंड को और भी जायकेदार बना देगा। तो आइए बनाते हैं कश्‍मीरी दम आलू।

यह भी पढ़ें - हाथ से खाएंगे खाना, तो रहेंगे हेल्‍दी और हैप्‍पी : शोध

आवश्यक सामग्री

20 छोटे आलू, आधे उबले हुए

6 बड़ा चम्मच दही

स्वादानुसार कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

आधा बड़ा चम्मच सोंठ पाउडर

एक बड़ी चम्मच सौंफ, भुनी और पिसी हुई।

एक दालचीनी का टुकड़ा (एक इंच बड़ा)

3 लौंग

एक बड़ी इलायची

4 काली मिर्च

एक चुटकी हींग

एक चम्मच जीरा

स्वादानुसार नमक

3/4 कप तेल

डेढ़ कप पानी

सजावट के लिए

मलाई (क्रीम)

धनिया पत्तियां, बारीक कटी।

यह भी पढ़ें – कैंसर से बचना है तो मोबाइल की जगह इस्तेमाल करें लैंडलाइन फोन

विधि

  • उबले आलुओं को छील लें। फिर इनमें कांटे वाले चम्मच से या टूथपिक गड़ाकर छेद कर लें।
  • दही को फेंट लें और कटोरी में पानी डालकर इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर घोलें।
  • कड़ाही में 3/4 कप तेल डालकर गैस पर गर्म करें। फिर इसमें आलू डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें। अंडे, आलू समेत ये हैं वे पांच चीजें, जिन्हें जितना भी खाइए, नहीं बढ़ेगा वजन
  • जब आलू हल्के सुनहरे हो जाएं तो इन्हें प्लेट पर निकाल लें।
  • अब आंच धीमी करके कड़ाही में से थोड़ा तेल किसी बर्तन में निकाल लें।
  • इसके बाद कड़ाही में बचा हुआ तेल धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रखें।
  • अब तेल में जीरा, हींग, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, इलायची और बड़ी इलायची डालकर फ्राई करें। फिर लाल मिर्च का घोल डालकर 10 सेकेंड चलाते हुए पकाएं।
  • इसके बाद कड़ाही में दही डालकर चलाएं। यह भी पढ़ें – जानिए क्‍या है मेडिटेरनियन डायट, जिसे करना चाहिए इस साल फॉलो
  • अब दही में 1-2 कप पानी डालें और मिलाएं।
  • इसके बाद दही के मिश्रण में सौंफ पाउडर डालकर मिलाएं।
  • फिर कड़ाही में सोंठ पाउडर डालकर मिक्स करें।
  • अब इसमें आलू और नमक डालकर मिलाएं। फिर कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर आलू को 10 मिनट तक पकने दें।
  • दम आलू की ग्रेवी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं और आंच बंद कर दें।
  • तैयार है जायकेदार कश्मीरी दम आलू। इसे क्रीम और धनिया पत्ती से गार्निश करके रोटी, नान या चावल के साथ गरमागर्म सर्व करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source