Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स! विटामिन-ए से भर जाएगा शरीर, जवां स्किन के साथ आंखें भी होंगी तेज

विटामिन ए हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण विटामिन है। इस विटामिन की कमी होने से हमारी त्वचा और आंखें सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर में विटामिन-ए की पूर्ति भरपूर कर सकते हैं।

डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स! विटामिन-ए से भर जाएगा शरीर, जवां स्किन के साथ आंखें भी होंगी तेज
foods rich in vitamin-A

Written by Gulshan Kumar |Updated : March 20, 2024 7:31 PM IST

हमारे शरीर को हेल्दी रहने के लिए बहुत सारे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, जिसमें कई विटामिन और माइक्रोन्यूट्रिएंट्स शामिल हैं। हालांकि इन पोषक तत्वों की मात्रा हमारे शरीर में काफी कम होती है, लेकिन इनकी कमी हो जाने पर शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा हो जाती हैं। हमें इस बात ध्यान हमेशा रखना चाहिए कि हार्मोन की तरह विटामिन का निर्माण हमारा शरीर खुद नहीं करता है। इसकी पूर्ति के लिए हमें खाद्य पदार्थों पर ही निर्भर रहना होता है। इसलिए हमें हमेशा ऐसी चीजों का सेवन भरपूर करना चाहिए, जो हमारे शरीर में विटामिन की मात्रा को दुरुस्त बनाए रखे। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको विटामिन ए के कुछ बेहतरीन स्रोत बताने जा रहे हैं।

विटामिन-ए की कमी के कारण होने वाले रोग

  • विटामिन-ए की कमी का असर सीधा हमारे इम्यून सिस्टम पर पड़ता है।
  • इसके अलावा आंखों के स्वास्थ्य के लिए भी विटामिन-ए काफी हद तक जिम्मेदार है।
  • विटामिन-ए की कमी से हमें रतौंधी रोग हो सकता है।
  • विटामिन-ए की कमी के कारण प्रेगनेंसी के दौरान कई जटिलताएं आ सकती हैं।
  • छोटी आयु के बच्चों में होने वाला रोग जीरॉफ्थैलमिया विटामिन-ए की कमी के कारण होता है।

विटामिन-ए की पूर्ति के लिए फूड्स ( Foods Rich in Vitamin-A)

1. हरी पत्तेदार सब्जियां

रोजाना हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल, ब्रोकली आदि खाने से हमारे शरीर में विटामिन-ए की मात्रा भरपूर हो जाती है। यदि आप केवल गाजर, चुकंदर को ही इसका बेहतरीन स्रोत मानते हैं तो ऐसा नहीं है। पत्तेदार सब्जियों का सेवन भी हमारी विटामिन-ए की कमी को दूर कर सकता है।

2. टमाटर

खाने का स्वाद बढ़ाने वाला टमाटर विटामिन-ए और सी से भरपूर होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में रोजाना 1-2 टमाटर को जरूर शामिल करना चाहिए। आप टमाटर सलाद के तौर पर या इसका जूस भी पी सकते हैं।

Also Read

More News

3. फिश ऑयल

फिश ऑयल से बनी टैबलेट लेने से हमारी विटामिन-ए की कमी काफी तेजी से पूरी हो जाती है। जिसका कारण है कि मछली में विटामिन-ए की मात्रा भरपूर होती है। इसके अलावा आपको मछली से प्रोटीन, हेल्दी फैट और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी मिलता है।

4. शिमला मिर्च

शिमला मिर्च का इस्तेमाल भी विटामिन-ए की पूर्ति के लिए किया जा सकता है। इसके अलावा विटामिन-सी भी शिमला मिर्च में भरपूर पाया जाता है। इसका सेवन करना हमारी आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

5. आम

फलों का राजा आम विटामिन-ए का बेहतरीन स्रोत है। हालांकि आम गर्मियों में खाने को मिलता है, लेकिन यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर फल है। पाचन को दुरुस्त करने के लिए गर्मी के मौसम में आम का रोजाना सेवन करना चाहिए।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

क्या हैं विटामिन-ए का काम?

विटामिन-ए हमारी बॉडी इम्यूनिटी को दुरुस्त करने का काम करती है। इसलिए इसकी कमी होने पर हमारा शरीर रोगों से लड़ने में असमर्थ हो जाता है। इसके अलावा इसका सबसे ज्यादा असर हमारा स्किन और आंखों पर देखने को मिलता है।

About the Author

... Read More