Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Winter Vegetables: सर्दियों में 'हीटर' का काम करती हैं ये 5 सब्जियां, शरीर को अंदर से रखती हैं 'गर्म' और मजबूत

सर्दियों में खाई जाने वाली सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद होती है। सीजनल सब्जियां आपको रोगों से लड़ने में मदद करती है साथ सर्दियों वाली ये सब्जियां आपके शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं।

Winter Vegetables: सर्दियों में 'हीटर' का काम करती हैं ये 5 सब्जियां, शरीर को अंदर से रखती हैं 'गर्म' और मजबूत
सर्दियों में 'हीटर' का काम करती हैं ये 5 सब्जियां, शरीर को अंदर से रखती हैं 'गर्म' और मजबूत

Written by Atul Modi |Updated : December 6, 2020 8:36 AM IST

उत्‍तर भारत समेत देश के कई राज्‍यों धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। ऐसे में अगर सर्दियों में खुद की देखभाल ठीक तरह से न की जाए तो बीमार होने का खतरा भी बढ़ जाता है। सर्दियों में कफ, कोल्‍ड और वायरल फीवर (Cough, Cold and Viral Fever) का खतरा अधिक रहता है। वहीं, महामारी के इस दौर में इम्‍यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाए रखना भी एक चुनौती है, जो बेहतर डाइट और एक्‍सरसाइज से ही प्राप्‍त की जा सकती है।

आयुर्वेद की मानें तो हमें अपने भोजन में उसी खाद्य पदार्थ का चयन करना चाहिए, जो मौसम के अनुकूल हो। यानी सीजनल चीजों का सेवन करना चाहिए। यहां हम आपको सर्दियों वाली सब्जियों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन आपको नियमित रूप से करना चाहिए, ये सब्जियां सर्दियों में आपके शरीर को गर्म रखने के साथ आपकी इम्‍यूनिटी को बूस्‍ट करेंगी, ताकि आप संक्रामक रोगों से खुद को दूर रख सकें।

सर्दियों में खाई जाने वाली 5 हेल्‍दी सब्जियां और उनके फायदे- Top 5 Vegetables to eat in this Winter

1. चुकंदर

चुकंदर को अंग्रेजी में बीटरूट (Beetroot) भी कहते हैं। चुकंदर सर्दियों में उगाई जाने वाली एक सेहतमंद सब्‍जी है, जिसे सलाद के रूप में भी खाया जाता है। वैसे तो यह पूरे साल मिलती है मगर सबसे फ्रेश सर्दियों में उपलब्ध होती है। चुकंदर में पाया जाने वाला यौगिक हृदय रोग और लिवर की बीमारी को रोकने में मदद करता है। यह मस्तिष्क के ब्‍लड सर्कुलेशन में भी सुधार करते हैं। यह कैलोरी में कम और पोषक तत्‍वों से भरपूर होने के कारण वजन कम करने में मदद करते हैं। कब्‍ज और बवासीर में भी फायदेमंद है।

Also Read

More News

2. गाजर

गाजर एक और सब्जी है जो ज्यादातर सर्दियों के महीनों में उपलब्ध होती है। यह विटामिन और पोषक तत्वों का एक बड़ा स्रोत है। गाजर का सेवन करने से शरीर में विटामिन बी, सी, डी, ई और के की कमी को दूर की जा सकती है। महत्वपूर्ण विटामिनों के अलावा, गाजर में फोलेट, आयरन, कापर, पोटेशियम और बहुत कुछ शामिल हैं। गाजर के कई स्वास्थ्य कई हैं। मिसाल के तौर पर, रोजाना इसके सेवन से आंखों की रोशनी बेहतर होती है, इम्यूनिटी बेहतर होती है और कैंसर से बचाव होता है। गाजर का सेवन करने पर ब्लड शुगर लेवल भी बेहतर तरीके से नियंत्रित होता है।

3. मटर

मटर एक अन्य महत्वपूर्ण सर्दियों वाली सब्जी है, जिसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। मटर अधिकांश भारतीय घरों आसानी से उपलब्‍ध और शामिल की जाने वाली सब्‍जी है। मटर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी और के होते हैं। यह सब्जी शरीर के अंदर एक एंटी-इंफ्लामेट्री और एंटी-ऑक्सिडेंट के रूप में भी काम करती है। मटर को कच्चा भी खाया जा सकता है और ऐसा करने से व्यक्ति को किसी भी तरह से नुकसान नहीं होता है। मगर ज्‍यादा खाने से बचें। य‍ह अल्जाइमर की रोकथाम करता है। मटर की सहायता से ब्‍लड शुगर लेवल को भी अच्छी तरह से नियंत्रित किया जाता है।

4. पालक

पालक भारतीय घरों में सबसे आम पत्तेदार सब्जियों में से एक है। पालक में कई आवश्यक विटामिन और पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को बहुत मदद करते हैं। पालक का सेवन कैंसर और अस्थमा से बचाता है। यह रक्तचाप को भी कम करता है, जिसका अर्थ है कि यह उच्च रक्तचाप से पीड़ित किसी व्यक्ति के लिए बेहतर आहार है। पालक स्वस्थ त्वचा और बालों के विकास को भी बढ़ावा देता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. शलजम

शलजम का भी सर्दियों के महीनों में काफी उत्‍पादन होता है। शलजम का ग्रीन पार्ट विटामिन ए से युक्‍त होता है। यह फेफड़ों को स्‍वस्‍थ रखता है। शलजम गुर्दे की पथरी का इलाज करने में भी मदद कर सकता है। शलजम के नियमित सेवन से पथरी होने की संभावना कम हो जाती है।

About the Author

... Read More