नाश्‍ते में शामिल करें ये खास चीजें, नहीं बढ़ेगा वजन

आप वजन कम करना चाहती हैं या कम हुए वजन को मेंटेन रखना चाहती हैं, दोनों ही स्थितियों में आहार बहुत जरूरी है। आहार आपको भरपूर पोषण देता है, जिससे आपकी बॉडी टोन्‍ड और फेस पर ग्‍लो बना रहता है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : August 21, 2019 10:05 AM IST

अकसर महिलाओं को चिंता होती है वेट मैनेजमेंट (Breakfast for weight loss) की। वजन घटाना एक बात है और कम हुए वजन को मेंटेन करना दूसरी बात। अगर आप सुडौल हैं और अपना वजन मेंटेन रखना चाहती हैं तो अपने आहार पर विशेष ध्‍यान दें। यहां हम आपको कुछ ऐसे आहार बता रहे हैं तो भरपूर एनर्जी देने के साथ ही वेट मेंटेन (Breakfast for weight loss) करने में मदद करते हैं।

जरूरी है सेहत भरा आहार (Breakfast for weight loss)

आप वजन कम करना चाहती हैं या कम हुए वजन को मेंटेन रखना चाहती हैं, दोनों ही स्थितियों में आहार बहुत जरूरी है। आहार आपको भरपूर पोषण देता है, जिससे आपकी बॉडी टोन्‍ड और फेस पर ग्‍लो बना रहता है। इसकी बजाए अगर आप मील स्किप करेंगी तो यह आपकी सेहत के दिल दोगुना नुकसानदायक हो सकता है। खासतौर से ब्रेकफास्‍ट स्किप करना सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए ही सही नहीं है।

वेट मैनेजमेंट के लिए हेल्‍दी ब्रेकफास्‍ट  (Breakfast for weight loss)

मॉर्निंग टी

सुबह चाय पीना बुरा नहीं है। पर खाली पेट चाय पीना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए अगर चाय पीने के आदत है तो उसे हेल्‍दी टी में बदलिए। आप नाश्‍ते के दौरान एक कप मसाला चाय ले सकती हैं। अगर आप ब्‍लैक टी की शौकीन हैं, तो भी उसमें अदरक, दालचीनी जैसे भारतीय मसाले मिक्‍स करें। ये आपको सेहतमंद शुरूआत देंगे। वेट मेंटेन करने के लिए सबसे बेहतर मानी गई है ग्रीन टी। ग्रीन टी एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं। जो मेटाबॉलिज्म के काम को बेहतर बनाते हैं। इससे वजन कम करने में भी मदद मिलती है।

नींबू पानी

सुबह के समय खाली पेट पिया गया नींबू पानी आपको कई समस्यारओं से निजात दिलाता है। इससे कब्जब, बदहजमी की समस्याट दूर होती है। यह वजन कम करने में भी बहुत लाभदायक है। अगर आप खुद को डीहाइड्रेट फील कर रहीं हैं, तब भी नींबू पानी का सेवन कर सकती हैं। नींबू पानी जीवन रक्षक के समान हैं। इसे खाली पेट पीने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता हैं। शरीर में नमी बनी रहती हैं और पाचन तंत्र ठीक बना रहता हैं। इससे चेहरे पर कुदरती निखार भी आता है। आप अपने सलाद या फ्रूट चाट में भी नींबू का रस एड कर सकती हैं।

सेब

सेब कई गुणों का खजाना है। इसके बारे में बार-बार कहा जाता है। यह स्‍वादिष्‍ट भी है। सेब में फाइबर की मात्रा अधिक होती हैं। इस फल के सेवन से पेट भरा-भरा सा महसूस होता हैं। इसमें कैलोरी भी कम होती हैं और यह पाचन तंत्र को भी ठीक रखने में मदद करता हैं। आप इसें कहीं भी, कभी भी खा सकती हैं। जिम से लौटते हुए, ऑफि‍स या कॉलेज के लिए निकलते हुए। शाम के समय या दोपहर की हल्‍की भूख में भी।

बादाम

रात को सोने से पहले थोड़े से बादाम भिगोएं और सुबह उन्‍हें छीलकर खाएं। यह सेहत के लिए बहुत सारे फायदे देगा। ब्रेकफास्‍ट में एक ही चीज को ज्‍यादा मात्रा में खाने से बेहतर है कि आप इसमें कई चीजें एड करें। इसमें बादाम भी शामिल किए जा सकते हैं। बादाम में प्रोटीन, फैट और फाइबर भरपूर मात्रा में होता हैं। जिसे खाने से जल्दी भूख नहीं लगती हैं। पेट भरा-भरा सा महसूस होता हैं। लोग अपने आप को एनर्जेटिक महसूस करते हैं।

हेल्‍दी नाश्‍ता है सत्‍तू परांठा, इस विधि से करें तैयार

इस सूप को पीने से एक महीने में गायब हो जाएगा बैली फैट

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source