हार्ट अटैक, स्ट्रोक नहीं कर पाएंगे आपका बाल भी बांका, इन्हें करें डाइट में शामिल

साइंस और दुनियाभर में हुए शोध भी इस बात को मानते हैं कि पत्तेदार सब्जियां खाकर आप लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इतना ही नहीं इनके नियमित सेवन से आप एक अच्छी, निरोगी और लंबी जिंदगी जी सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : February 27, 2024 4:44 PM IST

'हरे पत्तेदार सब्जियां खाओगे तो सेहतमंद रहोगे', ये बात लगभग हर भारतीय परिवार में बड़े बुजुर्ग अपने छोटों को समझाते और बताते आए हैं। ऐसे में बात साफ है कि हरे पत्तेदार सब्जियां खाने की परंपरा पीढ़ी-दर-पीढ़ी हमारे परिवारों के संस्कारों में शामिल है। अब साइंस और दुनियाभर में हुए शोध भी इस बात को मानते हैं कि पत्तेदार सब्जियां खाकर आप लाइफस्टाइल से जुड़ी कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। इतना ही नहीं इनके नियमित सेवन से आप एक अच्छी, निरोगी और लंबी जिंदगी जी सकते हैं। बहुत सारे विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर ये हरी सब्जियां बहुत कम कैलोरी वाली होती हैं और इनसे शरीर को कई रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। ये आपको हृदय रोग, टाइप 2 डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कई प्रकार के कैंसर से बचाती है। आइए जानते हैं पत्तेदार सब्जियों के सेवन से आपको क्या फायदे होते हैं।

मिलता है भरपूर पोषण

हरे पत्तेदार ​सब्जियों को नियमित रूप से अपनी डाइट में शामिल करने से आपके शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। ये सब्जियां विटामिन और खनिज का एक अच्छा सोर्स हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए, सी, के और फोलेट सहित कई महत्वपूर्ण विटामिन और खनिजों से भरी होती हैं। ये सभी विटामिन और खनिज आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं और आपको कई हानिकारक बैक्टीरिया और संक्रमण से बचाते हैं। इनसे आपकी हड्डियां भी मजबूत होती हैं।

वेट लॉस के लिए बेस्ट

अगर आप तेजी से अपना वजन कम करना चाहते हैं तो हरी सब्जियां रोज खाएं। ये वजन घटाने में मददगार होती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों में कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर बहुत ज्यादा होता है। फाइबर लंबे समय तक आपका पेट भरा हुआ रखता है। इससे आपकी डाइट अपने आप कंट्रोल होगी और वजन तेजी से घटेगा। इसके साथ आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होगा।

दिल को रखेगी सेहतमंद

पत्तेदार सब्जियां आपको दिल की कई बीमारियों से बचाती हैंं। हरी पत्तेदार सब्जियां पोटेशियम और मैग्नीशियम सहित खनिजों का अच्छा सोर्स है। ये खनिज ब्लड प्रेशर को कम करने और हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं। इतना ही नहीं हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से स्ट्रोक का जोखिम भी कम होता है।

कैंसर का जोखिम होगा कम

कई शोध बताते हैं कि जो लोग नियमित रूप से अपनी डाइट में हरे पत्तेदार सब्जियां शामिल करते हैं, उनमें कैंसर का जोखिम कम होता है। हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट सेल क्षति को रोकने में मदद करते हैं, जिससे कैंसर के विकास का खतरा कम होता है। इसी के साथ इनमें फाइटोकेमिकल्स होते हैं। फाइटोकेमिकल्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-कैंसर गुण होते हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source