Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए रोज खाएं ये 5 फूड, शरीर में गंदगी पूरी तरह होगी बाहर

यदि आप शरीर की गंदगी को साफ करने के लिए कुछ नेचुरल विकल्प तलाश रहे हैं तो आज हम आपको 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करने का काम करते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं वह फूड्स..

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए रोज खाएं ये 5 फूड, शरीर में गंदगी पूरी तरह होगी बाहर
Foods for Body Detox

Written by Gulshan Kumar |Published : March 18, 2024 1:24 PM IST

आज बदलते खानपान और लाइफस्टाइल के कारण हमारे शरीर में तमाम तरह के टॉक्सिन जमा हो जाते हैं। ये हानिकारक तत्व यदि लंबे समय तक हमारे शरीर में मौजूद रहें तो यह कई तरह की गंभीर समस्याओं के कारण बन जाते हैं। हमारे द्वारा खाए जाने वाले फूड्स जैसे प्रोसेस्ड फूड, केक, नमकीन, फूड ऑयल आदि हमारे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। जो धीरे-धीरे नसों या धमनियों के ब्लॉकेज का कारण बन जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो नसों में अपशिष्ट पदार्थों के जमा हो जाने से हमारे शरीर में ब्लड का फ्लो भी कमजोर हो जाता है। जिसके कारण आगे चलकर हार्ट अटैक या स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। वहीं आयुर्वेद में ऐसे कई खाद्य पदार्थों का वर्णन किया गया है जो हमारे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कुछ फूड्स के बारे में..

शरीर की सफाई के लिए फूड्स (Foods for Body Detox)

1. लहसुन (Garlic for Body Detox)

हमारे कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के लिए लहसुन का प्रयोग बेहद फायदेमंद माना जाता है। दरअसल लहसुन में ऑर्ग सल्फर यौगिक पाया जाता है, जो हमारे शरीर से सूजन, हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में काफी मदद करता है। इसके लिए आपको रोजाना सुबह खाली पेट 3-4 लहसुन की कलियां हल्के गर्म पानी के साथ सेवन करनी चाहिए।

2. पत्तेदार सब्जियां (Leaves Vegetables for Body Detox)

पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, ब्रोकली आदि हमारी बॉडी को डिटॉक्स करने मे काफी मदद करते हैं। यह हमारी धमनियों की दीवारों को पतला करने और रक्त के फ्लो को दुरुस्त करने का काम करते हैं। हमारे धमनियां एथेरोसिलेरोसिस के कारण मोटी होने लगती हैं। जिसे कम करने में पत्तेदार सब्जियां काफी कारगर साबित होती हैं।

Also Read

More News

3. चुकंदर (Beetroot for Body Detox)

चुकंदर या बीटरूट एक बेहतरीन फूड है जो हमारे शरीर को नेचुरली क्लीन करने का काम करता है। यदि आफ अपने र्क में आई गंदगी को साफ करना चाहते हैं तो चुकंदर आपके लिए काफी शानदार फूड साबित हो सकता है। हमारे लिवर के लिए काफी फायदेमंद चुकंदर नेचुरल ब्लड क्लिंजर का काम करता है। चुकंदर में पाया जाने वाला नाइट्रिक एसिड इसे ब्लड को साफ करने में कारगर बनाता है।

4. हल्दी (Turmeric for Body Detox)

हल्दी का प्रयोग हमारे घर की रसोई में खाने की रंगत और स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एंटी बैक्टीरियल गुणों से भरपूर हल्दी हमारे शरीर को डिटॉक्स करती है। हल्दी में पाया जाने वाला तत्व कर्क्युमिन हमारे लिवर की सफाई का काम करता है। इसके लिए आप हल्दी का प्रयोग आप रात में 1 गिलास दूध में 1 चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

5. नट्स और सीड्स (Nuts and Seeds for Body Detox)

मेवा और बीज जैसे बादाम, अखरोट और फ्लैक्स सीड्स, चिया सीड्स आदि एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इन दोनों का सेवन रोजाना करने से हमारा शरीर हेल्दी और डिटॉक्स होता है। नट्स और सीड्स का इस्तेमाल हमें रोजाना करने से कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम से बचा जा सकता है। यह आपके इंसुलिन लेवल को भी दुरुस्त करने का काम करते हैं।

About the Author

... Read More