Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

नसों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा, रोटी में मिलाकर खाएं ये 1 सफेद चीज

Bad cholesterol kam karne ke liye kya kkhana chahiye: बैड कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा सकता है। सही डाइट की मदद से कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ने से रोका जा सकता है।

नसों में चिपके बैड कोलेस्ट्रॉल से मिलेगा हमेशा के लिए छुटकारा, रोटी में मिलाकर खाएं ये 1 सफेद चीज

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 9, 2025 10:19 AM IST

How to control bad cholesterol levels with diet: हाई बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल की समस्या इन दिनों युवाओं और कम उम्र के लोगों में भी दिखायी दे रही है। पहले जहां एक निश्चित उम्र के बाद ही लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की संभावना होती थी। वहीं, अब बहुत कम उम्र के लोगों में भी बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने का रिस्क देखा जा रहा है। बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना पूरी तरह से डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्थिति है। इन दिनों अनहेल्दी खाना खाने और खराब लाइफस्टाइल के कारण लोगों की हेल्थ बुरी तरह से प्रभावित होती है।

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हार्ट हेल्थ पर सीधा असर पड़ता है। इससे हार्ट की तरफ ब्लड फ्लो बिगड़ जाता है और हार्ट को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। यह अतिरिक्त प्रेशर हार्ट झेल नहीं पाता और कई बार हाई कोलेस्ट्रॉल के चलते हार्ट अटैक या स्ट्रोक आ सकता है।

हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के उपाय क्या हैं?

नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने के लिए जहां लाइफस्टाइल और डाइट को हेल्दी बनाना महत्वपूर्ण है। वहीं, घरेलू नुस्खों और नेचुरल इंग्रीडिएंट्स की मदद से भी बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में सहायता होती है। बैड कोलेस्ट्रॉल को साफ करने और हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप उन फूड्स को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल कर सकते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को साफ करने में कारगर हैं। यहां पढ़ें ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक साबित हो सकते हैं-

Also Read

More News

खाएं ओट्स की रोटी

बैड कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए ओट्स का सेवन बहुत कारगर माना जाता है। ओट्स  में डाइटरी फाइबर का स्तर अन्य अनाजों से अधिक होता है। इसे अलावा ओट्स या जौ में  बीटा-ग्लूकेन भी मौजूद होता है। ये दोनों ही तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर नियंत्रित करने का काम करते हैं। फाइबर नसों में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को सोख लेता है और यह आपकी नसों के साथ-साथ हार्ट को भी हेल्दी बनाता है। आप रोटी बनाते समय आटे में ओट्स मिला सकते हैं।

दालचीनी की चाय पिएं

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप दालचीनी की भी मदद ले सकते हैं। दालचीनी में पाए जाने वाले तत्व बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में कारगर होते हैं। दूध में दालचीनी मिलाकर पीने से या दालचीनी की चाय पीने से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो सकता है।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source