सेहतमंद सुबह के लिए मॉर्निंग रूटीन में शामिल करें ये 6 चीजें, जानिए खाली पेट क्या खाएं

आज हम आपको बताते हैं, ऐसे बेस्ट फूड्स जिनका सुबह खाली पेट सेवन करना सेहत के लिए बहुत अच्छा है।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : December 6, 2023 6:31 PM IST

आपका दिन कैसा बीतेगा, यह आपकी सुबह पर​ भी निर्भर करता है। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी सुबह उर्जा और पोषण से भरी हुई हो तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने मॉर्निंग रूटीन में कुछ खाद्य पदार्थों को शामिल करें। खाली पेट इनका सेवन करने से न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी बढ़ेगी बल्कि यह आपके पाचन तंत्र को भी सुधारेगा। आज हम आपको बताते हैं, ऐसे बेस्ट फूड्स जिनका सुबह खाली पेट सेवन करना सेहत के लिए बहुत अच्छा है।

भीगे हुए नट्स का करें सेवन

सुबह खाली पेट भीगे हुए मेवा खाना आपके लिए बेस्ट है। कई अध्ययन बताते हैं कि मेवा को भिगोकर खाने से इनकी पौष्टिकता दोगुनी हो जाती है। भीगे हुए नट्स पचाने में आसान होते हैं। बादाम को भिगोने से इसमें लाइपेस नामक तत्व रिलीज होता है, जिससे पाचन तंत्र सुधरता है। इसमें मौजूद एंजाइम मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। जिससे वजन भी कम होता है। यह बौद्धिक विकास में भी लाभकारी होते हैं। भीगे हुए अखरोट खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद है। इससे शरीर को ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं। इनके सेवन से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस भी कम होता है।

पेन रिलीफ का काम करेगा पपीता

पपीता सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन अगर आप इसे खाली पेट खाएंगे तो यह और भी गुणकारी होगा। इससे आपका पाचन तंत्र मजबूत होता है। इससे पेट की सूजन कम होती है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के कारण यह आपको एनर्जी देगा।

दिन की शुरुआत सब्जियों के जूस के साथ

दिन की शुरुआत सब्जियों के जूस के साथ करना एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि खाली पेट सब्जियों का रस पीने से आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी। इससे आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा। साथ ही यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने का भी काम करेगा। कोशिश करें कि आप इसमें आयरन रिच सब्जियों के जूस का सेवन करें। जैसे पालक, लौकी, आंवला आदि।

करिश्मा है भीगी हुई किशमिश

भीगी हुई किशमिश का सुबह खाली पेट सेवन करना आपके शरीर में कई चमत्कार कर सकता है। इसी के साथ आप भीगी हुई अंजीर भी खा सकते हैं। ये दोनों ही आपकी सुबह और दिन को एनर्जी से भर देंगी। अंजीर में काफी कम कैलोरी होती है, लेकिन यह फाइबर से भरपूर होती है। भीगी हुई अंजीर खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, पाचन तंत्र सुधरता है और आपके बाल व त्वचा भी अच्छी होती है। ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर अंजीर खाने से गर्भावस्था में मॉर्निंग सिकनेस नहीं होती और यह ​गर्भस्थ शिशु को भी पोषण देती है। वहीं भीगी हुई किशमिश खाने से आपका पाचन तंत्र सुधरता है, कब्ज दूर होती है। यह इंफ्लामेशन, एसिड रिफ्लक्स और गैस जैसी परेशानियों से बचाती है।

सबसे सेफ सौंफ का पानी

सुबह चाय या कॉफी की जगह अगर आप रात भर भीगी हुई सौंफ का पानी पिएंगे तो आपकी कई परेशानियां दूर होंगी। आपको न सिर्फ एनर्जी मिलेगी, बल्कि इससे गैस, अपच, कब्ज जैसी समस्याएं दूर होंगी। आप दिनभर एनर्जी महसूस करेंगे। इससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है।

केला देगा दिनभर एनर्जी

अगर आप चाहते हैं आपकी सुबह ऊर्जा से भरी हुई हो तो आप दिन की शुरुआत केले से करें। इससे आपको तुरंत एनर्जी मिलेगी। इससे शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। हाई फाइबर होने के कारण यह पाचन तंत्र को सुधारता है। एसिडिटी, गैस जैसी परेशानियों से बचाता है। केले में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व मौजूद होता है। यह शरीर में सेरोटोनिन बनाता है, जिससे तनाव कम होता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.