Black bean for bones: हड्डियों को बनाना चाहते हैं पत्थर जैसा मजबूत, तो हफ्ते में कम से कम 3 बार खाएं ये काली दाल

Black lentils for bones: कमजोर पड़ रही हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ दूध ही नहीं बल्कि अपनी डाइट में आप इस काली दाल को भी शामिल कर सकते हैं। जानें हड्डियों के लिए काली दाल के फायदे और सेवन करने का सही तरीका क्या है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 17, 2023 12:27 PM IST

Black dal for healthy bones: हमारे शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए जितना जरूरी हेल्दी मसल का होना है, उससे भी ज्यादा जरूरी हड्डियों का मजबूत होना होता है। लेकिन ज्यादातर लोग इस बारे में जान नहीं पाते हैं। लेकिन आजकल लोग अपनी मसल हेल्थ का ध्यान तो खूब रख रहे हैं, लेकिन बोन हेल्थ को लेकर इतना सीरियस नहीं है। यही कारण है कि आजकल की जनरेशन में समय से पहले ही जोड़ों में दर्द, एड़ियों में दर्द और यहां तक कि बोन फ्रैक्चर के मामले बढ़ रहे हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ कैल्शियम नहीं बल्कि अन्य कई पोषक तत्वों का होना भी जरूरी है और इसलिए डाइट में अलग-अलग प्रकार के फूड्स को शामिल करना जरूरी है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही एक खास दाल से मिलने वाले फायदों के बारे में बताने वाले हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है।

हड्डियों के लिए काली दाल के फायदे

बहुत ही कम लोग जानते हैं कि हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए काली दाल का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। काली दाल का सेवन करना आपकी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है, जिससे कई फायदे मिलते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए भी उड़द की दाल का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। उड़द की दाल से हमारे शरीर को प्रोटीन व कैल्शियम समेत कई पोषक तत्व प्रदान करती है।

हड्डियों के लिए जरूरी पोषक तत्व

अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए हम आमतौर सिर्फ हाई कैल्शियम डाइट पर ही ध्यान देते हैं। जबकि कई ऐसे पोषक तत्व भी हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी होते हैं। उड़द की दाल में कैल्शियम व प्रोटीन के अलावा भी ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करते हैं। उड़द की दाल को फास्फोरस, मैग्नीशियम, मैंगनीज, कॉपर और जिंक का अच्छा स्रोत माना गया है और ये पोषक तत्व हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद है।

हफ्ते में 3 बार करें सेवन

काली दाल से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए इसका नियमित रूप से सेवन करना भी जरूरी है और इसलिए हफ्ते में कम से कम 3 बार इसका सेवन जरूर करें। खास बात यह है कि उड़द की दाल से बनी डिश को सुबह, दोपहर या शाम किसी भी समय के खाने में शामिल किया जा सकता है। वहीं कुछ लोग उबली हुई उड़द दाल को स्नैक्स के रूप में खाना भी पसंद करते हैं।

खाने का सही तरीका

वैसे तो उड़द की दाल से लोग कई अलग-अलग तरह की डिश बनाना पसंद करते हैं। लेकिन दाल को उबालकर खाना ही इसका सही तरीका है। इसे चावल के साथ खिचड़ी के रूप में या रोटी के साथ सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ लोग उड़द की दाल का आटा बना लेते हैं और उसे गेहूं के आटे के साथ मिलाकर रोटी बना लेते हैं।

डॉक्टर की सलाह जरूरी

हालांकि, यह भी देखा गया है कि कुछ लोगों को उड़द की दाल का जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर पथरी जैसी समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, आपके लिए कितनी मात्रा में इस दाल का सेवन करना उचित है, इस बारे में आप अपने डाईटीशियन से भी सलाह ले सकते हैं। यदि आपको पहले से ही कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो इसका सेवन शुरू करने से पहले भी एक बार डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source