... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 24, 2018 9:57 AM IST
बाजार में मिलता है नकली शहद, ऐसे करें असली शहद की पहचान। © Shutterstock
फिटनेस डायट में शहद का खास स्थान है। सेहत बेहतर रखनी हो या करना हो वजन कम, शहद का इस्तेमाल जरूरी माना जाता है। यह ऐसा पौष्टिक द्रव्य है, जिसे हर उम्र का व्यक्ति ग्रहण कर सकता है। पर इन दिनों बाजार में मिलने वाले शहद में कई तरह की मिलावट की हुई होती है। इस नकली शहद से कोई फायदा होने की बजाए उल्टा नुकसान ही होता है। जानें कैसे करें असली शहद की पहचान -
पोषक तत्वों का खजाना
शुद्ध शहद में विटामिन, प्रोटीन, खनिज और अमीनो एसिड होता है। इन सारे विटामिन्स को एक साथ खाने के लिए ही कुछ लोग रोज सुबह एक चम्मच शहद खाते हैं। कुछ लोग शहद का सेवन इसलिये नहीं करते क्योंकि उन्हें डर रहता है कि उनके दृारा खरीदा गया शहद शुद्ध होगा या नहीं।
शहद की जगह चीनी
कुछ लोग शहद की जगह चीनी की चाशनी को बोतल में भरक बेच देते हैं। अपनी सत्यता का दावा करने के लिए कई बार वे उसमें शहद की मक्ख्यिां भी डाल देते हैं। पर याद रखें शुद्ध शहद न केवल साफ होगा, बल्कि उसका रंग भी अलग होगा।
खरीदने से पहले लेबल चेक करें
कुछ लोग बिना लेबल पढ़े ही शहद खरीद लेते हैं। जबकि कुछ कंपनियां शहद में मिलाई जाने वाली चीजों के बारे में जानकारी बोतल के ऊपर ही बहुत छोटे अक्षरों में दे देती है। इसलिए एक बार लेबल पढ़कर शहद खरीदेँ।
यह भी पढ़ें – बस छह दिन करें इस तेल की मालिश, फिर से उग आएंगे बाल
पानी से मालूम करें मिलावट
असली और नकली शहद में अंतर आप पानी की मदद से भी चेक कर सकती हैं। एक ग्लास पानी में चम्मच भर शहद डालें। अगर शहद पानी में नीचे बैठ जाए तो यह शुद्ध है और नीचे बैठने से पहले ही पानी में घुल जाए तो यह मिलावटी है।
यह भी पढ़ेें - एंटी एजिंग भी है ये एंटी ग्रेविटी योगासन
आग से भी कर सकते हैं मालूम
शहद की मिलावट के बारे में आप आग से भी पता कर सकते हैं। सबसे पहले एक मोमबत्ती जलाएं। अब एक लकड़ी के एक किनारें में रूई लपेटें। उस रूई में शहद लें। अब शहद लगी रूई को आग के ऊपर रखें, अगर रूई जलने लगे तो शहद शुद्ध है। नहीं तो शहद में पानी मिलाया गया है।