उम्र के हिसाब से कैसा हो खान-पान ? ये सवाल आपके मन में भी आता होगा। उम्र के हिसाब से खान-पान में बदलाव बेहद जरूरी भी है। उम्र बढ़ती जाती है और शरीर में भी बदलाव होता रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि उम्र के विशेष अंतराल में खान-पान में बदलाव करना जरूरी होता है। अगर आप 10 साल की उम्र में जो डाइट लेते हैं वही 20 साल की डाइट लेते हैं तो आपके शरीर का सही से विकास नहीं होता और आपके शरीर को उस उम्र में जरूरत वाले पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं।