... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Yogita Yadav | Published : September 25, 2018 11:14 AM IST
हर रोज दाल-सब्जी में हींग का तड़का लगाने से नहीं होती अपच की समस्या। © Shutterstock
भारतीय मसालों में हींग का खास स्थान है। दाल में तड़का लगाने से लेकर सब्जी में खुशबू के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। आमतौर पर ये गहरे लाल या फिर भूरे रंग की होती है। मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली हींग के कई और भी फायदे हैं। तेज गंध वाली हींग भारतीय व्यंजनों में खुशबू और स्वाद के लिए खासतौर पर इस्तेमाल की जाती है।
ऐसे इस्तेमाल करें हींग
हींग के लाभ
अपच हो जाने की स्थिति में हींग का सेवन करना बहुत फायदेमंद रहता है। गैस की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपको बदहजमी की शिकायत है तो आप एक कप पानी में हींग की कुछ मात्रा मिलाकर उसका सेवन करें। इससे लाभ होगा।
यह भी पढ़ें - सादा और सदाबहार नाश्ता है भरवां परांठा, पेट ही नहीं मन भी हो जाएगा तृप्त
माहवारी के दौरान ज्यादातर महिलाओं को पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत हो जाती है। ऐसे में आप चाहे तो चुटकी भर हींग को पानी के साथ ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें - महिलाएं ही नहीं, पुरुषों में भी होती है आयरन की कमी, ये हो सकता है नुकसान
हींग का इस्तेमाल कई तरह के दर्द दूर करने के लिए किया जाता है। पेट दर्द और सिर दर्द में इसे हल्का गर्म करके लेप करने से लाभ होता है और अगर आपके दांतों में दर्द है तो आप इसे नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलकार प्रभावित दांत पर लगा सकते हैं।