Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Weak bone food: शरीर में सभी पोषक तत्वों का अपना एक अलग महत्व होता है और स्वस्थ रहने के लिए हमें सभी जरूरी पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। कई लोग इसलिए ही बीमार पड़ते हैं, क्योंकि किसी वजह से उनके शरीर में पोषक तत्व पूरे नहीं मिल पाते हैं। हड्डियों में कमजोरी होने के कारण को अक्सर शरीर में कैल्शियम की कमी को माना जाता है। लेकिन कुछ लोग पर्याप्त मात्रा में दूध व अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स लेते हैं और साथ ही कैल्शियम युक्त अन्य फूड्स भी खाते हैं, लेकिन फिर भी उनकी हड्डियों की कमजोरी दूर नहीं हो पाती है। दरअसल, हड्डियों में कमजोरी सिर्फ कैल्शियम की कमी के कारण ही नहीं बल्कि शरीर में एक खास विटामिन होने के कारण भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। आज हम आपको इसी खास कैल्शियम के बारे में बताने वाले हैं, ताकि आप कैल्शियम के साथ-साथ शरीर में इस विटामिन की कमी भी न होने दें।
अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं, तो आपको कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी का सेवन भी करना चाहिए। दरअसल, विटामिन डी एक सेकोस्टेरॉइड हार्मोन की तरह काम करता है, जिसकी मदद से कैल्शियम शरीर में अवशोषित हो पाती है। साथ ही साथ हड्डियों के मिनिरलाइजेशन के लिए भी जरूरी होता है, जिससे बोन मिनरल डेंसिटी बढ़ती है। लंबे समय तक शरीर में विटामिन डी की कमी रहने से हड्डियां गंभीर रूप से कमजोर पड़ जाती हैं।
शरीर की हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए आपको डाइट में विटामिन डी व कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए, जिनमें निम्न शामिल है -
विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ
इसके अलावा अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी गंभीर रूप से हो गई है, तो डॉक्टर से इस बारे में बात करें, ऐसे में डॉक्टर आपके लिए विटामिन सप्लीमेंट्स रिकमेंड कर सकते हैं।
शरीर में कैल्शियम की अगर बहुत ज्यादा कमी हो गई है, तो इसके लिए भी कुछ कैल्शियम सप्लीमेंट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है।
हालांकि, अगर आपको लगता है कि आपकी हड्डियां ज्यादा कमजोर पड़ गई हैं और आपको हड्डियों व जोड़ों में दर्द रहने लगा है, तो यह स्थिति गंभीर हो सकती है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से बात कर लेनी चाहिए। हड्डियों की कमजोरी कई बार किसी हड्डी कई बीमारी का संकेत भी हो सकता है, जिसमें रूमेटाइड अर्थराइटिस, ओस्टियोआर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी क्रॉनिक डिजीज भी शामिल हैं।