
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Updated : November 22, 2023 7:01 AM IST
Diet changes that are important to stop hair fall:आजकल एक बड़ी संख्या में लोग तेजी से झड़ रहे बालों से परेशान हैं और इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं। कुछ लोगों को शरीर के अंदर किसी अंदरूनी बीमारी के कारण उनके बाल झड़ रहे हैं, तो कुछ लोगों के शरीर में किसी खास पोषक तत्व की कमी होने के कारण उन्हें ये समस्या हो रही है, जो कि हमारे खराब खानपान का संकेत करती है। आजकल लोग हेल्दी चीजें खाने की बजाय बाहर की अनहेल्दी चीजें खाने लगे हैं और ऐसा ज्यादातर सर्दियों के मौसम में ही देखा गया है। सर्दियों के मौसम मे बाल टूटने का एक यह मामला भी हो सकता है। अगर आपको भी बाल टूटने की समस्या काफी ज्यादा रहती है, तो सर्दियों में यह समस्या और ज्यादा गंभीर हो सकती है। ऐसे में आपको सबसे पहले अपना खान-पान में कुछ जरूरी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। इस लेख में डाइट से जुड़ी कुछ जरूरी आदतों में कुछ खास बदलाव करने की सलाह दी जाती है, जो आपके लिए बहुत जरूरी हो सकती है।
बालों को हेल्दी रखे के लिए खूब मात्रा में प्रोटीन होना जरूरी है और इसलिए अपनी डाइट में उन चीजों का शामिल करना जरूरी है, जिनमें प्रोटीन पाया जाता है। अगर आप भी हेयर फॉल से परेशान हो चुके हैं, तो अपनी डाइट में अंडे, ड्राइ फ्रूट्स और बीज आदि को शामिल करें। इनसे प्रोटीन के साथ-साथ बालों को हेल्दी रखने वाले अन्य पोषक तत्व भी मिलेंगे।
शरीर के अंदर लिक्विड होना भी बहुत जरूरी है और अगर शरीर में पानी की कमी होती है तो उसका असर शरीर के अन्य हिस्सों की तरह स्किन और बालों पर भी पड़ता है। सर्दियों में लोग अक्सर तरल पदार्थ कम लेते हैं, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है। रोजाना पर्याप्त मात्र में पानी, फ्रूट जूस व अन्य हेल्दी पेय पदार्थ जरूर लें।
बहुत से लोग अक्सर गलती कर देते हैं कि वे अपनी डाइट में सलाद के रूप में सब्जियां व फल नहीं ले पाते हैं। खासतौर पर देखा गया है कि सर्दियों में ठंड के कारण लोग इन चीजों का सेवन करना बंद कर देते हैं। अगर आपको हेयर फॉल है, तो अपनी डाइट में आज से ही यह बदलाव जरूर करें और खूब मात्रा में अलग-अलग फलों व सब्जियों का सेवन जरूर करें।
बाहर की चीजें आपकी सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकती हैं और इसलिए आपको इनका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। ज्यादातर लोग आजकल काम से व्यस्त होने के कारण या अन्य किसी कारण से बाहर तैयार हुआ खाना या डिब्बा बंद चीजें खा लेते हैं, जिनसे आपको पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता है।
सिर्फ बाहर की चीजें ही नहीं बल्कि घर की कुछ चीजें भी आपके लिए अनहेल्दी हो सकती हैं। खासतौर पर ज्यादा तली हुई चीजें जैसे परांठे व कचोरी आदि। अगर आपको भी ये चीजें खाना अच्छा लगता है, तो आपको भी यह आदत छोड़ देनी चाहिए। खासतौर पर पर हेयर फॉल रोकने के लिए तली हुई इन अनहेल्दी चीजों की बजाय हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।