Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Foods Rich in Vitamin D: हर डॉक्टर की सलाह होती है कि आप संतुलित आहार ले, जिसमें विटामिन, खनिज, प्रोटीन और फाइबर की पर्याप्त हो, ताकि आपका शरीर स्वस्थ, सक्रिय और रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित कर सके। ऐसा ही एक पोषक तत्व है विटामिन डी। विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए बेहद आवश्यक है। विटामिन डी आपके शरीर में कैल्शियम के अवशोषण में मदद करता है। लेकिन क्या आप भी उन लोगों में से ही एक हैं, जो मानकर चलते हैं कि सिर्फ धूप में बैठने से ही विटामिन डी की कमी पूरा किया जा सकता है? लेकिन यह सही नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार हमारी जीवनशैली, प्रदूषण और धूप में बिताया गया सीमित समय शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं दे पाता। ऐसे में संतुलित आहार का हिस्सा बनाकर आप इस कमी को पूरा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे।
धूप के अलावा सैल्मन, टूना, और मैकेरल जैसी मछलियां विटामिन डी से भरपूर होती हैं। इनमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है, जो हृदय और मस्तिष्क स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है होता है। ऐेसे में आप हफ्ते में 2-3 बार इनका सेवन कर विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकती हैं।
कई लोगों को मछली पसंद नहीं होती हैं। ऐसे में आप मछली की जगह अंडे की जर्दी खा सकते हैं। इसमें विटामिन डी के साथ प्रोटीन और हेल्दी फैट्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में आप रोजाना एक उबला अंडा खाकर अपने शरीर को आवश्यक मात्रा में पोषक तत्व दे सकते हैं।
मशरूम भी धूप में उगने वाली कुछ चुनिंदा वनस्पतियों में से एक है, जिसमें प्राकृतिक रूप से विटामिन डी पाया जाता है। सर्दियों के मौसम में तो इसका सेवन वैसे ही अधिक मात्रा में किया जाता है। आप इसका सेवन सलाद, सूप या सब्जी के रूप में कर सकते हैं। इसका सेवन किसी भई तरीके से करें फायदा उतना ही मिलता है।
आजकल दूध, दही, अनाज और ऑरेंज जूस ब्रांड्स में विटामिन डी को कृत्रिम रूप से मिलाया जा रहा है और इन्हें नाम दिया गया है “फोर्टिफाइड फूड्स”। प्राकृतिक ही नहीं कृत्रिम रूप में रोजमर्रा के आहार में इनका उपयोग फायदेमंद साबित होता है। आप डाईटिशियन की मदद से आपके लिए सही डाइट ले सकते हैं।
फल को सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होता है। संतरा, अनानास, केला और अंजीर जैसे फलों में कई आवश्यक पोषक तत्वों के साथ ही विटामिन डी भी पाया जाता है, जो शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और शरीर को ऊर्जावान व स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।