रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है कीवी

कीवी में ऐसे खास गुण होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 13, 2018 5:21 PM IST

खान-पान में फलों को शामिल करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। कुछ फल ऐसे होते हैं जो शरीर को किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए मजबूत बनाते हैं। उनमें से एक फल है कीवी, जी कीवी में ऐसे खास गुण होते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।

कीवी में पाया जाने वाला विटामिन सी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कीवी विटामिन सी से भरपूर होता है जिसके कारण इसका सेवन शरीर के प्रतिरक्षा प्रणाली में पड़ता है। अगर आप कीवी का सेवन करते हैं तो आप बहुत कम बीमार पड़ते हैं।

अगर अन्य फलों की तुलना में देखा जाय ते कीवी में विटामिन सी ज्यादा पाया जाता है। नारंगी और नींबू से भी ज्यादा विटामिन सी की मात्रा कीवी में पायी जाती है। कीवी का रोजाना सेवन कैंसर के खतरे को कम करता है।

जो लोग रात में नींद ठीक से नहीं ले पाते हैं उनको कीवी का सेवन करना चाहिए। रात में सोने से पहले अगर आप एक कीवी का फल खाते हैं तो यह आपको अच्छी नींद की ओर ले जाता है।

Vitamin-C-Kiwi-Fruit

कीवी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो पाचन शक्ति को मजबूत करता है। कीवी का सेवन करने वाले लोगों में कार्डियोवैस्कूलर बीमारी का खतरा भी कम हो जाता है। कीवी का रोजाना सेवन ब्लड प्रेशर, फैट, ब्लड शुगर जैसी बीमारियों को भी दूर रखता है।

अगर आपका वजन बहुत ज्यादा बढ़ गया है तो आपको अपनी डायट में कीवी को शामिल करना चाहिए। कीवी का सेवन कम कैलोरी में अधिक ऊर्जा प्रदान करता है जो वजन घटाने में सहायक होता है।

प्रेगनेंसी के समय अगर महिलाओं को कीवी खाने में दी जाती है तो पेट में पल रहे बच्चे का हेल्थ अच्छा रहता है और अच्छी तरह से विकसित होता है। कीवी में पाये जाने वाले प्रमुख पोषक तत्वों में विटामिन सी, विटामिन ए, बी 6, बी 12, ई और पोटेशियम के साथ ही साथ कैल्शियम, लौह और मैग्नीशियम भी शामिल हैं।

चित्रस्रोत: Shutterstock.