... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Jitendra Gupta | Published : August 4, 2021 3:46 PM IST
डाइट में शामिल होंगे ये सस्ते नट्स तो इम्यूनिटी के साथ बॉडी भी होगी स्ट्रॉन्ग, जानें कौन से नट्स सबसे हेल्दी
इन दिनों जब भी कोई व्यक्ति हेल्दी रहने की बात करता है तो उसके दिमाग में पौष्टिक और इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले फूड्स के बारे में ख्याल आता है। जब भी बात इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले फूड्स की होती है तो इस लिस्ट में नट्स को हमेशा से जगह दी जाती है। कुरकुरे होने के साथ-साथ ये ड्राई फ्रूट्स स्नैक्स के रूप में भी खाए जा सकते हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत बनाने का भी ख्याल रखते हैं। ये नट्स स्वादिष्ट तो होते ही हैं और स्वास्थ्यवर्धक भी होते हैं। हम सभी जानते हैं कि नट्स को पोषक तत्वों का पावरहाउस माना जाता हैं। अखरोट से लेकर बादाम तक ऐसे विशिष्ट पोषक तत्व से भरे होते हैं, जो आपके अंगों को अधिक कुशलता से कार्य करने में मदद करते हैं।
आप काजू, बादाम, अखरोट या फिर जो आप ड्राई फ्रूट चुनते हैं वह सभी आपको समान स्वास्थ्य लाभ प्रदान नहीं करते हैं। इसलिए अगर आप इम्यूनिटी बढ़ाने वाले नट्स ढूंढ रहे हैं तो कुछ नट्स दूसरों की तुलना में बेहतर होते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये नट्स।
डॉक्टर और आयुर्वेद भी ये कहता है कि बादाम सबसे सेहतमंद नट्स होते हैं। प्रोटीन और अन्य मिनरल्ससे भरपूर होने के साथ-साथ बादाम हर किसी व्यक्ति के लिए सेहतमंद ड्राई फ्रूट्स में से एक होते हैं। कुरकुरे और स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बादाम, विटामिन ई से भी भरा होता है, जो न सिर्फ एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है बल्कि आपकी कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से भी बचाता है। रोज सुबह 5-6 भीगे और छिलके वाले बादाम खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है, शरीर में सूजन कम होती है और क्रॉनिक रोगों का खतरा कम होता है।
आपके मस्तिष्क स्वास्थ्य और उसकी कार्य क्षमता को बढ़ाने के लिए अखरोट बहुत लाभकारी माना जाता है। अखरोट में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से संपन्न होता है और हृदय रोग व कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करता है। अखरोट न सिर्फ इम्यूनिटी बूस्ट करता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है।
ब्राजील नट्स को उनके चिकनी, मक्खनदार बनावट और अखरोट जैसे स्वाद के लिए जाना जाता है। ब्राजील नट्स में मौजूद सेलेनियम ढेर सारे स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, जो शरीर के समुचित कार्य के लिए बहुत जरूरी होता है। ब्राजील नट में लगभग 96 एमसीजी सेलेनियम होता है और कुछ किस्मों में 400 एमसीजी प्रति नट जितना हो सकता है। रोजाना मुट्ठी भर ब्राजील नट्स के सेवन से आपको थायरॉइड फंक्शनमें सुधार करने में मदद मिलती है और सूजन को कम किया जा सकता है, जो आपको कई दिल और दिमाग की बीमारियों से बचा सकते हैं।
मानसून में अक्सर लोग वायरल फ्लू का शिकार हो जाते हैं और अगर आप बीमार नहीं पड़ना चाहते हैं तो दिन में किसी भी समय मुट्ठी भर काजू जरूर खाएं। काजू में कॉपर और आयरन की मात्रा बहुत ज्यादा हो जाती है, जो शरीर में अधिक लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने और इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करती है। अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो काजू आपके लिए एक बढ़िया स्नैक विकल्प हो सकता है। ये नट्स मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सिडेंट का एक उत्कृष्ट स्रोत होता है, जो हमें हेल्दी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।