Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सुबह नाश्ते में क्या खाएं जिससे बढ़े रोग प्रतिरोधक शक्ति? जानें नाश्ते में कौन से फूड्स बूस्ट करेंगे आपकी इम्यूनिटी

हेल्दी रहना हर किसी व्यक्ति के लिए एक चुनौती है। आम सर्दी, खांसी, बुखार भी लोगों के लिए एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। जहां पहले इस मामूली फ्लू मान लिया जाता था वहीं अब लोग मामूली सर्दी-जुकाम को भी गंभीरता से ले रहे हैं। ऐसे वक्त में जहां तनाव आपके ऊपर इतना हावी है आपके लिए जरूरी हो जाता है कि इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले फूड का सेवन किया जाए। लेख में जानें कौन से चीजें नाश्ते में खाने से बूस्ट होगी इम्यूनिटी।

सुबह नाश्ते में क्या खाएं जिससे बढ़े रोग प्रतिरोधक शक्ति? जानें नाश्ते में कौन से फूड्स बूस्ट करेंगे आपकी इम्यूनिटी
सुबह नाश्ते में क्या खाएं जिससे बढ़े रोग प्रतिरोधक शक्ति? जानें नाश्ते में कौन से फूड्स बूस्ट करेंगे आपकी इम्यूनिटी

Written by Jitendra Gupta |Updated : October 2, 2020 12:31 PM IST

मौजूदा वक्त ऐसा है, जिसमें हेल्दी रहना हर किसी व्यक्ति के लिए एक चुनौती है। आम सर्दी, खांसी, बुखार भी लोगों के लिए एक चिंता का विषय बनता जा रहा है। जहां पहले इस मामूली फ्लू मान लिया जाता था वहीं अब लोग मामूली सर्दी-जुकाम को भी गंभीरता से ले रहे हैं। ऐसे वक्त में जहां तनाव आपके ऊपर इतना हावी है आपके लिए जरूरी हो जाता है कि इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले फूड का सेवन किया जाए। लेकिन ऐसा क्या खाया जाए, जिससे इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिले। अगर आप ऐसे ही फूड की तलाश में हैं, जो आपकी इम्यूनिटी को दुरुस्त रख सकते हैं तो इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप सुबह अपने नाश्ते में खाकर अपनी रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ा सकते हैं।

ये चीजें खाएं

अगर बात करें भारतीय घरों में सुबह के नाश्ते की तो लोगों को पराठे, पोहा या उपमा जैसी चीजों का सेवन करना पसंद होता है, जिसके साथ लोग दही, दूध, छाछ या जूस भी पीते हैं लेकि अगर आप पराठे के बजाए उपमा, दलिया, घी लगी रोटी का सेवन करेंगे तो आपको ज्यादा फायदा होगा।

जूस के बजाए खाएं फल

कुछ लोगों को सुबह उठकर जूस पीना पसंद होता है और इसे काफी सेहतमंद भी माना जाता है लेकिन अगर आप ताजे फलों को काटकर खाएंगे तो आपको जूस से ज्यादा फायदा मिलेगा। कटे हुए फलों में शुगर और कैलोरी उतनी अधि‍क नहीं होती है, जितनी की जूस में। कटे हुए फल आपको प्राकृतिक रूप से लाभ देंगे।

Also Read

More News

साउथ-गुजराती फूड का लें मजा

दक्षिण भारत के साथ अब अन्य जगहों पर भी इडली-सांभर को सुबह के नाश्ते में बड़े शौक से खाया जाता है। वहीं गुजराती खमण और ढोकला भी आपके लिए सेहतमंद होगा। लेकिन अगर आप वेट लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं तो इन चीजों के सेवन से बचें।

होलग्रेन ब्रेड का करें इस्तेमाल

अगर आप सुबह नाश्ते में पाव, कप केक जैसी बेकरी की बनी चीजों का सेवन करते हैं तो आपको इनकी जगह होलग्रेन ब्रेड यानि आटे की ब्रेड का सेवन करना चाहिए। ये आपके लिए काफी फायदेमंद होगा।

नाश्ते में लें ओट्स

अगर आप अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हैं तो आपको सुबह के नाश्ते में ओट्स या फिर नमकीन ओट्स का सेवन करना चाहिए, जो न सिर्फ हेल्दी हैं बल्कि आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करते हैं। आप ओट्स को गर्म दूध और शकर के साथ भी खा सकते हैं।

हरी सब्जियों का पिएं सूप

अगर आप हरी सब्जियों को कच्चा या जरूरत से ज्यादा पकाकर खाते हैं तो इसकी जगह इन सब्जियों का सूप बनाकर पिएं। यह आपके लिए अधि‍क लाभदायक होगा। आप चाहें तो सब्जियों को उबालकर या हल्का सा पकाकर भी खा सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

नाश्ते में खाएं अंडे

सुबह नाश्ते में नमकीन व मसालेदार मांस खाने के बजाए आपको अंडे का सफेद भाग खाना चाहिए, जो आपके लिए कहीं अधि‍क फायदेमंद होगा। दरअसल मांस के मुकाबले अंडों में सोडियम की मात्रा कम होती है, जो आपकी सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाती है।

About the Author

... Read More