Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Immunity boosting foods that are rich in oxidants: अच्छी हेल्थ और स्ट्रॉन्ग इम्यूनिटी (Immunity boost) के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार लेना बहुत महत्वपूर्ण होता है। रोजमर्रा के भोजन से मिलने वाला डाइटरी फाइबर, कार्ब्स और प्रोटीन (protein) से पेट भरता है और इससे डाइजेस्टिव सिस्टम भी बेहतर तरीके से काम करता है। इसी तरह विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर रखने का काम करते हैं और शरीर की रोद-प्रतिरोधक शक्ति (ways to boost immunity) बढ़ाते हैं। इसीलिए, रोजमर्रा की डाइट में एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फूड्स (antioxidant-rich foods) शामिल करने की सलाह दी जाती है। (Diet Tips for immunity boost in Hindi)
एंटीऑक्सीडेंट्स एक प्रकार के कम्पाउंड्स हैं जो फ्री-रैडिकल्स (free radicals damage) की वजह से होने वाले डैमेज से राहत दिलाने का काम करते हैं। बता दें कि, शरीर द्वारा ऑक्सीडेट्स का निर्माण किया जाता है जो बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रखने का काम करते हैं। लेकिन, जब इनका निर्माण अधिक संख्या में होता है तो ये हेल्दी सेल्स को नुकसान पहुंचाते हैं जिससे हार्ट डिजिज का रिस्क बढ़ने लगता है। ऐसे में एंटीऑक्सीडेंट्स की जरूरत पड़ती है जो सेल्स को हेल्दी रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने (Boost Immunity) का काम करते हैं। इस लेख में आप पढ़ेंगे ऐसे फूड्स (Antioxidants Rich Foods) के बारे में जो एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidants foods) से भरपूर होते हैं और जिनके सेवन से इम्यून सिस्टम को मज़बूती मिलती है।
बींस, दलहन और साबुत अनाज में डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स (antioxidant foods for immunity) हाई मात्रा में पाए जाते हैं। राजमा जैसे अनाजों में भी एंटीऑक्सीडेंट्स अधिक होता है। राजमा खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम रहता है और इम्यूनिटी बढ़ती है। ( healthy foods boost immunity in Hindi)
भारतीय किचन्स में आसानी से मिल जाने वाला यह पारम्परिक अनाज अपने गुणों और पोषक तत्वों की वजह से बहुत हेल्दी बताया जाता है। जौ एक हाई एंटीऑक्सीडेंट रिच फूड है जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक शक्ति (immunity boost) बढ़ाता है और डाइजेस्टिव सिस्टम को भी हेल्दी रखता है।
विटामिन ई (Vitamin E) और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स (Omega-3 Fatty Acids) का अच्छा स्रोत होने के साथ-साथ अखरोट हार्ट हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी अधिक होती है जिससे वह इम्यूनिटी बढ़ाने, ब्रेन फंक्शन सुधारने और हार्ट को हेल्दी रखने ( immunity boost for healthy heart) का भी काम करते हैं।
बेरीज (Berries)
एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी (Vitamin C) के लिए अलग-अलग तरह बेरीज का सेवन फायदेमंद माना जाता है। डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिल्पा मित्तल (Shilpa Mittal, Dietician and Nutritionist, Mumbai) के अनुसार, बेरीज कई ऐसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती हैं जो मौसम बदलने के साथ बढ़ने वाली बीमारियों से आपको सुरक्षित रख सकती हैंस्ट्राबेरीज (Strawberries), शहतूत (Mulberry), रैस्बेरीज (Raspberries), ब्लूबेरीज (Blueberries) और अंगूरों (Grapes) में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा अधिक होती है। इनके सेवन से इंफ्लेमेशन कम होता है और फ्री-रैडिकल डैमेज के नुकसान से भी सुरक्षा मिलती है। बेरीज में फाइटोकेमिकल्स (phytochemicals ) पाए जाते हैं जो हार्ट हेल्थ ( food for healthy heart) के लिए अच्छे तत्व हैं।
अगर आप रोजाना थोड़ी-सी डार्क चॉकलेट खाते हैं तो इससे भी आपको इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद हो सकती है। डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा काफी अधिक होती है जो स्ट्रेस कम करने और इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करता है। (benefits of eating dark chocolates)