
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Published : August 25, 2020 3:36 PM IST
Immunity Booster Foods: इम्यूनिटी बीमारियों और इंफेक्शन्स से बचाती है और आपको स्वस्थ रखती है। इन दिनों दुनियाभर में फैली कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Pandemic) से सुरक्षित रहने के लिए भी अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश हर व्यक्ति कर रहा है। हमारी डायट इस काम में हमारी मदद करती है। इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स खाकर हम खुद को इस महामारी से बचा सकते हैं। ऐसी ही एक सब्ज़ी है शिमला मिर्च (Capsicum) जिसे खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है। (Capsicum Health Benefits)
हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम यानि प्रतिरक्षा प्रणाली विभिन्न प्रकार की बीमारियों, इंफेक्शन्स और वायरल हेल्थ प्रॉब्लम्स का सामना करने के लिए शरीर को सक्षम बनाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कमज़ोर इम्यूनिटी वाले लोग आसानी से कोरोन वायरस इंफेक्शन की चपेट में आ सकते हैं। इसीलिए, डॉक्टर्स ऐसी चीज़ों का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। जिनसे, इम्यूनिटी बढ़ती है। (Capsicum Health Benefits in hindi)
कैप्सिकम (Capsicum) या शिमला मिर्च भारतीय रसोइयों में इस्तेमाल होने वाली बहुत ही आम सब्ज़ी है। खासकर, सलाद, पिज़्ज़ा टॉपिंग्स और बर्गर (Ways to use Capsicum in diet) में इन्हें बहुत ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। हरी शिमला मिर्च के साथ-साथ लाल और पीली शिमला मिर्च (Bell Peppers) रेसिपी की सुंदरता बढ़ाने के लिए यूज़ की जाती हैं। लेकिन, स्वाद और खूबसूरती के अलावा ये सेहत बढ़ाने वाले गुणों से भी भरपूर होती हैं।
इस सब्ज़ी को विटामिन सी का एक बहुत अच्छा स्रोत (Vitamin C rich Foods) माना जाता है। साथ ही विटामिन ए, फ्लेवोनॉइड्स, अल्कलाइड्स, टैनिन्स आदि फायदेमंद तत्व भी शिमला मिर्च में पाए जाते हैं। साथ ही मिर्च परिवार से संबंध रखने वाली शिमला मिर्च में कैप्सेसिन (Capsaicin) भी होता है। एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटीइंफ्लेमेटरी तत्वों से भी भरपूर होती है शिमला मिर्च। ये सारे तत्व हमारे इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाते हैं। जिससे, बीमारियों और इंफेक्शन्स से हमारे शरीर को सुरक्षित रखना आसान हो जाता है।
नाश्ते में खाएं कच्चा पनीर, मिलेंगे बॉडी और ब्रेन से जुड़े ये 4 फायदे
गणेश जी को चढ़ायी जाती हैं चावल से बनी मिठाइयां, जानें क्या हैं चावल खाने के फायदे
नकारात्मक विचारों से छुटकारा पाने के लिए क्या करना चाहिए?
जरूरत से कम सोने वालों को हो सकती है अल्जाइमर और मस्तिष्क संबंधी बीमारियां, नयी स्टडी में खुलासा
मानसिक तनाव से कमज़ोर हो सकती हैं इम्यूनिटी, कोविड-19 के दौरान मेंटली फिट रहने के लिए करें ये 9 उपाय