Immunity Boosting Drink: इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए साउथ इंडिया में गर्मियों में पी जाती है यह स्पेशल ड्रिंक, पढ़ें यहां रेसिपी

यहां हम लिख रहे हैं एक टेस्टी और हेल्दी इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक की रेसिपी जिसे, दक्षिण भारतीय परिवारों में गर्मियों में खासतौर पर बनाया और पिलाया जाता है।(Immunity Boosting Drink Recipe)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 10, 2021 4:23 PM IST

Immunity Boosting Drink Recipe: इम्यून पॉवर या रोग-प्रतिरोधक शक्ति एक ऐसा शब्द है जो कोरोना वायरस महामारी की शुरूआत के बाद से हम सबकी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। रोज़ाना और दिन में कई बार लोग इम्यूनिटी (Immunity) के बारे में चर्चा करते हैं। जैसा कि, मज़बूत इम्यूनिटी ही लोगों को जानलेवा कोरोना संक्रमण से बचाने का काम करती है इसीलिए,इस बीमारी से सुरक्षित रहने के लिए सबसे पहले अपनी इम्यून पॉवर बढ़ाना आवश्यक है। यहां हम लिख रहे हैं एक टेस्टी और हेल्दी इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक की रेसिपी जिसे, दक्षिण भारतीय परिवारों में गर्मियों में (Healthy Summer Drink from South India) खासतौर पर बनाया और पिलाया जाता है। (Immunity Boosting Drink Recipe in Hindi)

गर्मियों में इम्यूूनिटी बढ़ाने के लिए पीएं यह हेल्दी जूस (Immunity Boosting Drink Recipe)

सामग्री

  • 1 हरा सेब (मध्यम आकार का)
  • 2 ककड़ी
  • 2 चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
  • एक मौसमी या स्वीट लाइम
  • 4 लेटस की पत्तियां
  • नमक स्वादानुसार
  • एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर
  • एक कप पानी

ऐसे बनाएं यह हेल्दी ड्रिंक

  • ककड़ी या खीरा जो भी इस्तेमाल करना चाहें, सबसे पहले उसे छिलकर पानी से धो लें। इसके बड़े टुकड़े काटें और एक तरफ रख दें।
  • अब अदरक को छीलें और कद्दूकस कर लें या इसे पीसमकर पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद, सभी चीज़ों को एक साथ मिक्सी या ब्लेंडर में पीसें। 5 मिनट तक इसे ब्लेंड करें।  जब गाढ़ा जूस बनकर तैयार हो जाए तो, इसे एक गिलास में छान लें।
  • अब, ऊपर से काली मिर्च का पाउडर मिलाएं और पीएं।
  • पसंद के अनुसार, इस जूस में आप पुदीने की पत्तियां  भी मिलाएं।

यह भी पढ़ें-

Alcohol Addiction during Lockdown: लॉकडाउन के दौरान अल्कोहल की तलब से दिलाना चाहते हैं अपनों को छुटकारा ? तो, काम आएंगी ये एक्सपर्ट टिप्स

Immunity Booster Diet Tips: सोयाबीन है नैचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, FSSAI ने दी इस तरह सोया प्रॉडक्ट्स के सेवन की सलाह

Parth Samthaan Weight Loss: स्कूल के दिनों में 110 किलो था पार्थ समथान का वजन, जानें कैसे किया वेट लॉस और बने FAT टू FIT

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के अलावा, इन 5 फिल्मी परिवारों पर भी गिरी कोरोना की गाज, घर के कई सदस्य हुए संक्रमित

Sonakshi Sinha Fitness: सोनाक्षी सिन्हा ने किया ‘वर्कआउट फ्रॉम होम’, लॉकडाउन में ऐसे बनी फिट एंड स्लिम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source