... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
घातक बीमारियों से बचने के लिए रोजाना खाएं ये 4 सब्जियां
Immunity Booster Vegetables : हरी सब्जियां सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इन सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व (Nutrition) पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में हमारी मदद करते हैं। डॉक्टर्स हमेशा हरी सब्जियां खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि हरी सब्जियों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को बीमार होने (Immunity Booster Vegetables) से रोकते हैं।
आज हम कुछ ऐसी सब्जियों के नाम बताने का रहे हैं, जो आपकी सेहत को फिट रखने में आपकी मदद कर सकता है। इन सब्जियों में विशेष पोषक तत्व, एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। ये सब्जियां रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में (Immunity Booster Vegetables) हमारी मदद करता है। आइए जानते हैं सेहतमंद सब्जियों के नाम-
हमारे स्वास्थ्य के लिए लहसुन बहुत ही गुणकारी होता है। लहसुन की खोज हजारों सालों मिश्र और चीन में की गई थी। आयुर्वेद में भी लहसुन का इस्तेमाल महत्वपूर्ण औषधि बनाने के लिए किया जाात है। लहसुन में एक विशेष एलिसिन कंपाउंडर पाया जाता है। एलिसिन के कारण इसे पूरी दुनिया के लोग खाते हैं।
पालक सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी होता है। पालक में बीटा-कैरोटीन और ल्यूटिन एंटिऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट्स कैंसर के खतरे को कम करने का काम करता है। इसके साथ ही पालक विटामिन ए का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जिसके कारण आपके आंखों की उम्र काफी लंबी होती है।
सब्जियों में ब्रोकली काफी हेल्दी सब्जी माना जाता है। इसमें सबसे खास दो कंपाउंड पाए जातै हैं, जिन्हें ग्लूकोसाइनोलेट और सल्फोराफेन कहते हैं। यह कैंसर जैसे रोगों से बचाव करने में हमारी मदद करता है। ब्रोकली के सेवन से आप कई क्रॉनिक बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं। ब्रोकली में कई सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही यह फाइबर से भरपूर होता है। रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को 116% विटामिन K और 135% विटामिन C मिलता है। इसके साथ ही ब्रोकली का सेवन करने से मैग्नीज, फॉलेट, पोटैशियम आदि मिनरल्स शरीर को मिलते हैं, जो दिल की बीमारी से बचाव करता है।
हरा मटर वैसे तो सीजन के साथ ही बाजार में मिलता है। लेकिन इसका सेवन आप हर सीजन कर सकते हैं। सीजनली सब्जी होने की वजह से इसे बहुत से लोग खाना पसंद करते हैं। हरे मटर कई पोषक तत्वों का भंडार होता है। इसमें स्टार्च काफी ज्यादा होता है, इसलिए इसमें कार्ब्स और कैलोरीज की अधिकता होती है। इसलिए अधिक मटर खाने से ब्लड शुगर पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यदि आप रोजाना एक कप मटर खाते हैं तो आपके शरीर को 9 ग्राम फाइबर और प्रोटीन मिलता है।
कोरोना से बचाएगा ये झाड़ीदार पौधा, कई बीमारियों के लिए है रामबाण
रोजाना एक मुट्ठी मखाना खाने से नपुंसकता होगी दूर, मसल्स और बॉडी बनाने में भी है मददगार