
... Read More
Written By: Anshumala | Updated : June 9, 2020 8:44 PM IST
इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले हेल्दी जूस।
Immunity Booster Juice: मौसम बदल रहा है और कोरोनावायरस (Coronavirus) का भी खतरा टला नहीं है। बदलते मौसम में सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी (Cold cough), फ्लू (Flu), बुखार (Fever), गले में खराश (Sore throat) जैसी समस्याएं लोगों को परेशान करती हैं। इन रोगों से बचाव हो सकता है, लेकिन इसके लिए आपको अपनी इम्यून पावर को मजबूत करना होगा। कमजोर इम्यूनिटी के कारण भी ये सब समस्याएं होती रहती हैं।
कोरोनावायरस से बचने के लिए भी एक्सपर्ट्स इम्यूनिटी मजबूत (Strong immunity) करने की लगातार सलाह दे रहे हैं। डॉक्टर्स ये भी दावा करते हैं कि कमजोर इम्यूनिटी वालों को कोरोना का खतरा अधिक होता है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने का सबसे आसान तरीका है हेल्दी डाइट। उन चीजों का अधिक से अधिक सेवन करना, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता (immunity booster juice) को बढ़ाती हैं। हम आपको इम्यूनिटी बढ़ाने वाले कुछ हेल्दी ड्रिंक्स (immunity booster juices) के बारे में बता रहे हैं। ये हेल्दी भी हैं और स्वादिष्ट भी।
फ्लू, सर्दी-जुकाम जैसे वायरल इंफेक्शन (Amla Juice Fights Infection) में आंवले का जूस पीना काफी फायदेमंद होता है। आंवले का जूस (Amla juice benefits) पीने से मौसमी बुखार से भी बचाव होता है। आंवला एक खट्टा फल है, जिसमें नींबू, संतरा से भी अधिक विटामिन सी होता है। आप इसका जूस घर पर भी तैयार कर सकते हैं। इसे पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे आप सर्दी-जुकाम और मौसमी बुखार जैसी परेशानियों से बचे रहते हैं।
सेहत के लिए दूध और हल्दी दोनों ही फायदेमंद होते हैं। हल्दी में तो एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो आपको संक्रमण, सर्दी-जुकाम, गले में खराश जैसी समस्याओं से बचाते हैं। जब आप दूध में हल्दी मिलाकर पीते हैं, तो यह और भी ज्यादा हेल्दी और पौष्टिक हो जाता है। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी डालकर पिएं। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन (Curcumin) एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है, जो मौसमी रोगों से बचाए रखता है। अधिक एंटीऑक्सीडेंट होने के कारण यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बूस्ट करता है।
स्वाद में कड़वा करेला कई लोगों को अच्छा नहीं लगता, लेकिन इसमें सेहत का खजाना छिपा हुआ है। ब्लड शुगर लेवल कम करने से लेकर पेट के कैंसर से भी बचाता है। करेले का जूस लिवर को डिटॉक्सिफाई करता है। प्रत्येक दिन एक कप भी करेले का जूस पिएं, तो लिवर मजबूत होगा। पीलिया से बचाव होगा। करेले में एंटीऑक्सीडेंट और खनिज तत्व होते हैं, जो शरीर को अंदरूनी शक्ति देते हैं। वायरस और बैक्टीरिया से होने वाली बीमारियों से शरीर को सुरक्षित रखता है।
आयुष मंत्रालय की तरफ से कई ऐसी गाइडलाइंस आई हैं, जिसमें कहा गया कि आप अदरक, दालचीनी, तुलसी, काली मिर्च जैसी हर्बल चीजों को मिलाकर तैयार काढ़ा पिएं। ये सभी जड़ी-बूटियां, हर्ब्स, मसाले शरीर को कई रोगों से बचाते हैं। इनके सेवन से किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं होता है। आप लौंग, इलायची, दालचीनी, जीरा, हल्दी, काली मिर्च, तुलसी आदि को पानी में मिलाकर (immunity boosting juice recipes in hindi) उबालें। इसे छानकर गर्म पिएं। इससे शर्तिया शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होगी।
अदरक को दूध में डालकर चाय नहीं बनानी, इसे पानी में उबालकर पीना है। इससे आप किडनी इंफेक्शन, पीरियड्स के दर्द, सर्दी-जुकाम, खराब पाचन, गठिया दर्द से तो बचे रहेंगे, आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो फ्लू से बचाते हैं।
Immunity Booster Recipe: इम्यूनिटी पावर को बूस्ट करे मशरूम नारियल शोरमा, जानें क्या है रेसिपी
ये फूड्स बच्चों की इम्यूनिटी करते हैं बूस्ट, नहीं होंगी गंभीर बीमारियां